अब परिणीति चोपड़ा भी जल्द ही दुल्हन बनेंगी, जाने आखिर कौन है परिणीति का दूल्हा
अगर हम बॉलीवुड की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि आज कल बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है. जी हां इस साल बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारे शादी के बंधन में बंध चुके है. बता दे कि इस लिस्ट में अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ सकता है. दरअसल हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा की बात कर रहे है. गौरतलब है कि प्रियंका के बाद अब परिणीति चोपड़ा भी जल्द ही दुल्हन बनेंगी.
अब परिणीति चोपड़ा भी जल्द ही दुल्हन बनेंगी..
अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि परिणीति चोपड़ा अपने बॉय फ्रेंड के साथ सात फेरे ले सकती है. हालांकि इस बात को लेकर अभी तक औपचारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है. मगर जिस तरह से बॉलीवुड सितारे एक के बाद एक शादी करके लोगो को हैरान कर रहे है, उसे देख कर तो यही लगता है कि अब परिणीति चोपड़ा भी जल्द ही दुल्हन बनेंगी. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि परिणीति चोपड़ा के बॉयफ्रेंड का नाम चरित देसाई है.
गौरतलब है कि चरित देसाई प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी शामिल हुए थे और इस दौरान परिणीति और चरित ने एक साथ मिल कर खूब मस्ती की थी. वही अगर इनकी प्रेम कहानी की बात करे तो परिणीति और चरित की मुलाक़ात अग्निपथ फिल्म के सेट पर हुई थी. जिसमे उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे. जी हां फिल्म की शूटिंग के दौरान ही परिणीति और चरित एक दूसरे से मिले थे. दरअसल इस फिल्म में चरित एक अस्सिटेंट डायरेक्टर की भूमिका में नजर आएं थे.
हालांकि ये बात अलग है कि अब तक इन दोनों ने पूरी तरह से अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है, लेकिन इन दोनों की नजदीकियां देख कर यही लगता है कि ये दोनों जल्दी ही अपने रिश्ते को एक नाम जरूर देंगे. गौरतलब है कि इन दोनों ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. जिसे फँस द्वारा खूब पसंद किया गया है. वैसे भी बॉलीवुड में किसका रिश्ता कब किसके साथ जुड़ जाएँ ये कोई नहीं कह सकता. मगर इतना जरूर तय है कि अब परिणीति चोपड़ा भी जल्द ही दुल्हन बनेंगी और शादी के बंधन में बंध जाएँगी.
बरहलाल हम तो यही उम्मीद करते है कि परिणीति चोपड़ा ने जितना हंगामा अपनी बहन प्रियंका की शादी में किया था, उतनी ही मस्ती वो अपनी शादी में भी करेंगी.
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



