बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ीBollywood Entertainment Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है

आज हम बॉलीवुड की उन मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले है, जो कद के मामले में न सही लेकिन उम्र के मामले में अपने पति से थोड़ी बड़ी है. जी हां बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है. यक़ीनन इनमे से कुछ एक्ट्रेस का नाम जान कर तो आप भी दंग रह जायेंगे. वैसे भी बॉलीवुड में धर्म, जाति और उम्र ये सब चीजे ज्यादा मायने नहीं रखती. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो बॉलीवुड में जब किसी एक्टर या एक्ट्रेस को किसी से भी प्यार हो जाएं तो वो फ़ौरन शादी कर लेते है. शायद यही वजह है कि बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है. तो चलिए अब आपको इन एक्ट्रेस के बारे में विस्तार से बताते है.

बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है

१. उर्मिला मातोंडकर.. गौरतलब है कि उर्मिला ने काफी देर से शादी की है. इनके पति का नाम मोहसिन अख्तर मीर है. जो उर्मिला से उम्र में दस साल छोटा है. यानि उर्मिला मोहसिन से उम्र में दस साल बड़ी है.

२. सोहा अली खान.. बता दे कि इसमें सोहा अली खान का नाम भी शामिल है. दरअसल सोहा ने बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है. जो उनसे उम्र में काफी छोटे है. जी हां सोहा अली खान अपने पति कुणाल से पांच साल बड़ी है.

यहाँ पढ़े कौन सी है वो पांच अभिनेत्रियां..

३. नम्रता शिरोडकर.. गौरतलब है कि नम्रता बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है. हालांकि अब उन्होंने फ़िल्मी दुनिया से काफी दूरी बना ली और वह फ़िलहाल अपनी घर गृहस्थी में काफी खुश है. बरहलाल इनकी शादी साउथ के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू के साथ हुई थी, जो इनसे उम्र में चार साल छोटे है.

४. ऐश्वर्या राय बच्चन.. आपको जान कर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम भी शामिल है. अब ये तो सब को मालूम ही है कि इनकी जोड़ी बॉलीवुड की प्रसिद्ध और खूबसूरत जोड़ियों में से एक है. हालांकि ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक से उम्र में दो साल बड़ी है. मगर फिर भी इनकी जोड़ी काफी बेहतरीन लगती है.

५. प्रियंका चोपड़ा.. अब ये तो सब को मालूम ही है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोन्स से शादी की है. हालांकि इन दोनों में उम्र का काफी बड़ा अंतर है. यहाँ तक कि इन दोनों की उम्र के अंतर को लेकर इनका खूब मजाक भी उड़ाया गया था. मगर फिर भी इन दोनों ने एक दूसरे से शादी करना ही बेहतर समझा. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका निक से करीब साढ़े दस साल बड़ी है. यानि जहाँ एक तरफ प्रियंका की उम्र छत्तीस है. वही दूसरी तरफ निक की उम्र केवल पच्चीस साल है.

बरहलाल भले ही बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी हो, लेकिन इनकी जोड़ी अपने पार्टनर के साथ काफी खूबसूरत लगती है.

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

 

Summary
बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है
Article Name
बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है
Description
जी हां बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है. यक़ीनन इनमे से कुछ एक्ट्रेस का नाम जान कर तो आप भी दंग रह जायेंगे. वैसे भी बॉलीवुड में धर्म, जाति और उम्र ये सब चीजे ज्यादा मायने नहीं रखती.सीधे शब्दों में कहे तो बॉलीवुड में जब किसी एक्टर या एक्ट्रेस को किसी से भी प्यार हो जाएं तो वो फ़ौरन शादी कर लेते है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment