दादा के जुर्म की सज़ा, उसकी तीन पीडियो तक को भुगतनी पड़ती है! उत्तरी कोरिया में
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं। उत्तरी कोरिया की, जो ना सिर्फ अपने सनकीपन की वजह से पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बना रहता है, बल्कि आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहता है। कुछ समय पहले उत्तरी कोरिया ने अमेरिका के जहाज अपने कब्जे में ले लिए थे। यह देश अपनी आड़े-टेड़े शासन पद्धति की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। एक विवाद ठंडा नहीं होता तो दूसरे विवादके कारण यह सुर्खियों में बटोरता रहता है
आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उत्तरी कोरिया के ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य जो यह साबित करने के लिए काफी हैं कि वहां लोकतंत्र होते हुए भी लोग कितने खौफ में जीते होंगे।
जिस तरह पूरी दुनिया में यह 2019 वां साल चल रहा है। उसी तरह उत्तरी कोरिया में यह 108 वां साल चल रहा है। यहाँ साल उत्तरी कोरिया के पूर्व शासक किम इल सुंग के जन्म वर्ष के सुरुवात से मनाया जाता है
यहां की आधी से अधिक जनसंख्या गरीबी में जीती है। लेकिन यह बात अच्छी है कि यहां की 99% जनता पढ़ी लिखी है।मतलब ये तो वही बात हो गयी की पढ़े-लिखे गरीब।

हमारे देश में ना जाने कितने सारे टीवी चैनल है। एक पसंद नहीं तो दूसरा लगा लो दूसरा नहीं तो तीसरा! लेकिन यह बात आपको हैरान कर देगी की यहाँ पर सिर्फ 3 टीवी चैनल है।
अगर आप यहां कोई जुर्म करते हुए पकड़े जाते हैं तो यह सजा सिर्फ आपको नहीं मिलेगी! यह सजा आप के पोते तक को भुगतनी पड़ेगी यानी कि यहां सिर्फ एक पीढ़ी को सजा नहीं होती है, यहां तीन पीढ़ियों तक दंडित किया जाता है।
दोस्तों, हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी। हमे कमेंट करके ज़रूर बताये।

Writer, Storyteller, Dreamer



