नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उत्तर सरकार है प्रतिबद्ध
उत्तर प्रदेश में उपस्थित योगी सरकार इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने के मिजाज में है गोरखपुर के एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने कहा कि हम नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही ।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि परीक्षा केंद्र को श्रद्धा के पवित्र केंद्र के रूप में विकसित किया जाए । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को 100 फीसदी साक्षर बनाने की दिशा में जी तोड़ मेहनत की जाए ।
उन्होंने कहा कि हमारे सरकार का एजेंडा है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और नकल विहीन परीक्षा को संपन्न करना । उन्होंने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए ठोस कदम भी उठाने की बात कही । उन्होंने बताया कि जिस परीक्षा केंद्र पर नकल की जानकारी मिलेगी वहां पर कक्ष निरीक्षक से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर तक के सभी अधिकारियों को जेल भेज दिया जाएगा ।
उन्होंने अपने भाषण के दौरान को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के द्वारा सरकार के द्वारा अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है और भविष्य में संचालित की जाएंगी जिसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और सभी को शिक्षित करना है । इन योजनाओं से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहने पाए इसके लिए हमें समाज को साक्षर सुंदर सक्षम और स्वच्छ बनाना होगा जिससे की शैक्षिक वातावरण पूरे परिवेश में व्याप्त हो । इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को आगे आना होगा ।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्रों का हमारी सरकार सम्मान करती है । भारत देश के युवाओं में अपार प्रतिभा और अपार ऊर्जा होती है और उनसे केवल इतनी ही उम्मीद की जाती है कि वह सदैव इसे सकारात्मक दिशा में ले जाए । जिससे कि राज्य और देश हर स्तर पर आगे बढ़े उन्होंने बताया कि शिक्षा समाज के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है और शिक्षित बच्चे अपनी असीम ऊर्जा से राष्ट्र का निर्माण करते हैं और राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं ।

