नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमन ने ली शपथ, मिला ये पद
लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के साथ-साथ आज मोदी की कैबिनेट में भी कई ऐसे खास चेहरों को जगह दी जाएगी जिन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में बेहतरीन कार्य करते हुए लोगों का विश्वास जीता जिसके कारण लोगों ने उन पर दोबारा अपने वोट का प्रयोग करते हुए संसद तक पहुंचा दिया। इसी के मद्देनजर मोदी की कैबिनेट में आज नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमन को भी जगह मिली है। वहीं नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमन ने शपथ ली है।
कौन सा है पद –

मोदी की कैबिनेट मिनिस्टर में नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमन को भी शामिल किया गया है उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के द्वारा शपथ ग्रहण कर ली है। जी हां कैबिनेट मंत्री के रूप में गडकरी और निर्मला सीतारमन ने शपथ ली है।
इससे पहले सीतारमन ने एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान इस बात से पर्दा उठाया था कि राफेल मामले में बीजेपी कई सारे तथ्यों को उजागर नहीं कर सकते क्योंकि उससे देश की सुरक्षा को खतरा पहुंच सकता है बावजूद इसके विपक्ष लगातार राफेल मामले की पूरी डिटेल खुले तौर पर चाहता था लेकिन निर्मला के द्वारा इस बारे में कोई भी जल्दबाजी न करते हुए, किसी भी प्रकार का ना कोई बयान जारी किया गया था और ना ही कोई दस्तावेज। फिलहाल गडकरी और निर्मला सीतारमन ने आज शपथ ली है।
लोकसभा चुनाव 2019 कई प्रकार की समस्याओं को दरकिनार करते हुए खत्म हो गया इसी बीच पूरे देश से कहीं ना कहीं हिंसा की ऐसी भी खबरें आई जिसने इस चुनाव को थोड़ी देर के लिए खूनी भी बना दिया। लेकिन फिर भी चुनाव प्रचार के आगे ऐसी घटनाएं ज्यादा देर तक टीवी पर नहीं टिक सकीं। फिलहाल इस बार मोदी की कैबिनेट में नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण ने शपथ ली है। हालांकि पीएम मोदी की कैबिनेट में इन चेहरों का आना पहले से तय था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

