लोकसभा में पास हुआ राष्ट्रीय जांच एजेंसी बिल, नहीं होगा दुरुपयोग
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी देश में आतंक विरोधी कई जांच प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका निभाती है। इसी को लेकर लोकसभा में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बिल यानी कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी विधेयक पारित कर दिया गया। भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात का आश्वासन जताया है कि किसी भी तरह से इस बिल का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। बल्कि इस विधेयक के अंतर्गत केवल आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाया जाएगा। ताकि देश आतंकवाद की समस्याओं का डटकर सामना कर सकें। हालांकि विपक्ष ने इस कानून के दुरुपयोग की भी आशंका जताई थी। मगर भारत के गृह मंत्री ने उन सभी आशंकाओं को नकार दिया।
आतंकवाद विरोधी नीति के लिए किया जाएगा इस्तेमाल
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात के लिए आश्वासन दिया है कि नरेंद्र मोदी सरकार की राष्ट्रीय जांच एजेंसी बिल के दुरुपयोग की नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद यह नहीं देखा जाएगा कि अपराध किस धर्म के व्यक्ति ने किया है। उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी दक्षिण भारत में तमिल संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। यह बिल हमारे देश की सुरक्षा एजेंसी को ताकत प्रदान करने का काम करेगा। ऐसे में आतंकवाद से निपटने के लिए इस बिल को पास कराने के लिए सभी को एक साथ आने की आवश्यकता है। ताकि हम आतंकवाद के साथ और भी ज्यादा सख्ती से निपट सकें।
अमित शाह ने यह भी कहा कि पोटा कानून को भंग करना एक सियासी कदम था। इस कानून को भंग करने के कारण देश में आतंकवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति काबू में नहीं रही और एनआईए को लाना पड़ा। उन्होंने यहां कहा कि टूटा कानून केवल अपना वोट बैंक बचाने के लिए बंद कर दिया गया था। मगर यह बिल एनआईए को ताकत देने का काम करेगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



