सर्वे में एनडीए को मिल रहा है पूर्ण बहुमत यूपी सरकार को 149 सीटें
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। 11 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण का चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव से 2 दिन पहले आए टाइम्स नाउ और वीएमआर के सर्वे ने एनडीए को खुशी मनाने का एक मौका दे दिया है। क्योंकि सर्वे में सामने आया है कि लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है जबकि यूपीए सरकार को 149 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य दलों को 115 सीटें मिलने वाली है इस सर्वे के बाद से एनडीए के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है और वो दोबारा उम्मीद कर रहे हैं नरेंद्र मोदी ही दोबारा इस के प्रधानमंत्री होंगे।
इस सर्वे में सामने आया है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 23 सीटों का नुकसान होगा। वहीं उसे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में काफी मदद मिलेगी और वहां वह बढत में रहेगी। कांग्रेस को दक्षिण भारत में कई क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन के कारण भारी नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और उड़ीसा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी को भी काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 50 सीटें गठबंधन को 27 सीटें वहीं कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार में एनडीए को 29 सीटें और यूपीए को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में बीजेपी को 20 सीटें और कांग्रेस को 9 सीटें मिलेंगी। महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना गठबंधन को 38 सीटें वहीं कांग्रेस एनसीपी गठबंधन को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को 18 सीटें वहीं कांग्रेस को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। दिल्ली की सभी सातों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएगी। गुजरात में बीजेपी को 22 सीटें वहीं कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को 4 सीटें और बीजेपी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं उड़ीसा की की सीटों में बीजेपी को 12 सीटें कांग्रेस को 1 सीट और सत्तारूढ़ बीजेडी को 8 सीटें मिलेंगी। असम की 14 सीटों में से बीजेपी को 8 और कांग्रेस को 6 सीटें मिल रही हैं। इसी तरह झारखंड में 7 पश्चिम बंगाल में 9 हिमाचल प्रदेश में 3 पंजाब में दो हरियाणा में 8 और छत्तीसगढ़ में 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
इस प्रकार एनडीए का गठबंधन कुल राज्यों में 279 सीटें पाएगा जोकि सरकार बनाने की दृष्टि से पूर्ण बहुमत है। कांग्रेस और गठबंधन को केवल 149 सीट और अन्य दलों को 115 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



