लंदन की सड़को पर बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा
ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब पूरी तरह से विदेशी गर्ल बन चुकी है। जी हां निक से शादी करने के बाद तो वह और भी ज्यादा विदेशी बन चुकी है। अब यूँ तो प्रियंका चोपड़ा आज कल अपनी फैशन सेन्स के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन हाल ही लंदन की सड़को पर उनका खूबसृरत अंदाज देख कर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा का यह लुक देख कर हर कोई उनका दीवाना बन चुका है। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लंदन में देखा गया था। इस दौरान वह लंदन की सड़को पर घूम रही थी और मौसम का मजा ले रही थी।
पिता को खोने के बाद अजय देवगन और काजोल है बेहद दुखी

लंदन की सड़को पर..
यहाँ तक कि उनका स्टाइलिश अंदाज देख कर उनके आस पास के लोग भी उन्हें मुड मुड कर देख रहे थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो रेड कलर की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा चारो तरफ खूब आग लगा रही थी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने कोई गाउन या साडी नहीं बल्कि रेशमी ब्लाउज के साथ वेलवेट सूट, पेंट और कोट पहन रखा था। अब जाहिर सी बात है कि ऐसा जबरदस्त कॉम्बिनेशन देख कर कोई भी उन पर फ़िदा हो जाएगा। यही वजह है कि उन्हें इस लुक में देख कर कोई भी उनसे अपनी नजरे नहीं हटा पा रहा था।
जेसीबी की खुदाई वाले इन मीम्स को देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
इसके इलावा उन्होंने रेड डार्क लिपस्टिक भी लगा रखी थी। जिसने उनके सुंदर से चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने जम कर पोज भी दिए। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने लुक और अपने फैशन को काफी बेहतरीन तरीके से लोगो के सामने पेश करने की कोशिश कर रही है और उनकी तस्वीरो को देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अपनी कोशिश में बखूबी कामयाब भी हो रही है।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



