मोहन भागवत – राम मंदिर बनाने के लिए कानून तैयार करें सरकार ।
अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के होने और विश्व हिंदू परिषद के धर्मसभा के चलते । आज वहां राजनीतिक सरगर्मी बहुत तेज हो गई है । इसी बीच 900 किमी दूर नागपुर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी की है । विश्व हिंदू परिषद जनसैलाबी रैली को संबोधित करते हुए , मोहन भागवत ने कहां कि अब धैर्य नहीं निर्णायक आंदोलन का समय पास ही आ गया है । कोर्ट के बारे में निशाना साधते हुए मोहन भागवत ने कहा कि न्याय पूर्ण बात अब यही है कि जल्दी से जल्दी मंदिर बनाया जाए । लेकिन यह तैयारी कोर्ट की प्राथमिकता में असंभव है तो सरकार इस पर विचार विमर्श कर के राम मंदिर बनाने के लिए कानून तैयार कैसे कर सकता है ।
राम मंदिर बनाने के लिए कानून तैयार करें सरकार
मोहन भागवत ने कहा कि लेकिन सावधान हो जाइए ! यह अपनी मांग जारी रहेगी । आज यह लड़ाई लेने के बाद ही राम मंदिर बनना संभव है । जन आंदोलन तक यह बात पहुंचाना जरूरी है कि राम मंदिर बनाने के लिए कानून की बहुत जरूरत है । इसके फलस्वरूप जन आंदोलन होगा । तभी सरकार राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाएगी और जनता का दबाव सरकार के ऊपर बनेगा । तभी मंदिर बनना संभव हो पाएगा । फिर से एक बार सारे हिंदुत्व लोगों को एक साथ खड़ा होना पड़ेगा । जो सोच और मॉडल हमने दिमाग में रखा है । उसी के अनुसार मंदिर बनना चाहिए । देश और प्रदेश में जागरण का काम हमेशा चलता रहे , जब तक मंदिर निर्माण का समय और कार्यक्रम तैयार ना हो जाए ।
राम मंदिर बनाने के लिए कानून पर मोहन भागवत ने यह भी कहा है कि यह मामला कोर्ट में है और फैसला जल्द दिया जाना चाहिए । यह साबित भी हो गया है कि पहले वहां हिंदुओं का मंदिर था । लेकिन फिर भी सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को प्राथमिकता में नहीं ले रखा है ।उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं लोगों को देर से इंसाफ मिलना मतलब अन्याय के बराबर हैं ।
मोहन भागवत ने कहा कि कई वर्षों से हम लोग मांग कर रहे हैं । लेकिन हम लोगों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है । कोर्ट की प्राथमिकता में यह लागू नहीं है । जनहित के मामले टालते रहने का कोई मतलब नहीं निकलता है । यहां पर पहले भी नीचे मंदिर था यह खोदकर कर भी देखा जा चुका है ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

