दूसरी बार सरकार बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने शहीदों के परिवारों के लिए लिया यह बड़ा फैसला

देश में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन चुकी है। सरकार का गठन अब ठीक तरीके से हो गया है। गृह मंत्री का पद इस बार पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दिया गया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया। पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रह चुकी निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का भार सौंपा गया। इस तरह इस सरकार में 24 केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्री थे। सरकार बनने के 2 दिन बाद ही मोदी सरकार ने अपने कैबिनेट की पहली बैठक में ही शहीद परिवारों के लिए एक बड़ा फैसला ले लिया है जो कि उन शहीद परिवारों पर अच्छा प्रभाव डालेगा।

शहीद परिवारों के लिए लिया बड़ा फैसला

मोदी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला लेते हुए यह निर्णय लिया है कि अब से शहीद परिवारों के बच्चों को ₹2500 स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके पहले भी शहीद परिवारों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती थी। मगर तब इसकी राशि ₹2000 थी। मोदी सरकार के नए फैसले में इस राशि को ₹500 और बढ़ा कर ₹2500 कर दिया गया है। इसके अलावा एक और निर्णय इस कैबिनेट बैठक में लिया गया। दरअसल अब लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप 2250 रुपए से बढ़ाकर ₹3000 कर दी गई है।

दरअसल राष्ट्रीय सुरक्षा निधि के अंतर्गत प्रधान मंत्री स्कॉलरशिप स्कीम में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब प्रधान मंत्री स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के अतिरिक्त राज्य पुलिस के उन जवानों के परिवारों को भी मिलेगा जो जवान नक्सली हमले या किसी मुठभेड़ में अपनी जान गवाते हैं। नई प्रधान मंत्री स्कॉलरशिप स्कीम देश के जवानों और देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों को समर्पित की गई है। इस सरकार में सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को कैबिनेट में शामिल किया जाना रहा।

Summary
Article Name
दूसरी बार सरकार बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने शहीदों के परिवारों के लिए लिया यह बड़ा फैसला
Description
पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को कैबिनेट में शामिल करने के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक में सैनिकों को लेकर एक बना निर्णय लिया गया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment