‘मैं भी चौकीदार’ से विपक्ष परेशान!Featured Article News politics 

‘मैं भी चौकीदार’ से विपक्ष परेशान!

बीजेपी का दांव ‘मैं भी चौकीदार’ पूरे जोर-शोर से लोगों के सर चढ़के बोल रहा है। 2014 के चुनावों से पहले खुद को चायवाला बताने वाले मोदी जी 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चौकीदार बन चुके हैं। बीजेपी का कैंपेन ‘मैं भी चौकीदार’ आज एक आंदोलन का रुप ले चुकी है।
केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री और बीजेपी समर्थक अपने नाम के आगे चौकीदार लिखकर सभी को ये बताना और जताना चाहते है कि वो भी चौकीदार हैं। ये कैंपेन आज एक चुनावी आंदोलन ही नहीं बल्कि बीजेपी के लिए एक चुनावी थीम बनकर उभरी है, जो कि ग्लोबल ट्रेंड के तौर पर छाया हुआ है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 लाख चौकीदारों से ऑडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करेंगे। वहीं 31 मार्च को वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 500 लोकेशन पर ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम करेंगे जिसमें इस मुहिम का ऑफिशियल लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च पर पीएम खुद युवाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, डॉक्टरों, वकीलों, सीए, अध्यापकों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों से चर्चा करेंगे।
कैंपेन की सफलता पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- ‘मैं भी चौकीदार’ को 20 लाख लोगों ने ट्वीट किया जिसका इंप्रेशन 1 हजार 680 करोड़ था।

1 करोड़ लोगों ने सोशल मीडिया और नमो एप के जरिए चौकीदार होने की शपथ ली। सभी सोशल प्लैफॉर्म पर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे देखा।
बीजेपी के इस कैंपेन की सफलता को विपक्ष के लिए पचा पाना इतना आसान भी नहीं है। मोदी पर वार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि- ‘एक किसान भाई ने बहुत महत्वपूर्ण बात बोली कि किसान का कोई चौकीदार नहीं होता, अमीरों के चौकीदार होते हैं। किसान खुद अपनी चौकीदारी करते हैं’।

बसपा अध्यक्ष मायावाती ने भी ट्वीट करके ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन पर वार किया तो अखिलेश ने भी ताबड़तोड़ ट्वीट करते हुए मोदी पर कई निशाने दागे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 2014 लोकसभा चुनाव के चायवाले से प्रमोशन पा चुके नरेंद्र मोदी और बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनावों में चौकीदारी करते हुए कितनी सफल हो पाएगी।

 

राजनीति से जुडी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर. 

Related posts

Leave a Comment