प्रथम चरण में 20 राज्यों में हुआ मतदान, जानें कहां पड़े पड़े कितने प्रतिशत वोट
लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की जागरूकता तथा उत्साह को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि वास्तव में यह विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र का चुनाव है। चुनावी दंगल की शृंखला अब प्रारंभ हो गई है और प्रथम चरण के मतदान जम्मू-कश्मीर समेत 20 राज्यों के कुल 91 सीटों पर सफलतापूर्वक कराए गए। प्रथम चरण के मतदान के दौरान कुछ नकारात्मक परिस्थितियां भी उत्पन्न हुईं जैसे उत्तर प्रदेश के शामली में फायरिंग, आंध्र प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आपसी झड़प में टीडीपी नेता समेत दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं महाराष्ट्र से एक मतदान केंद्र के पास आईईडी धमाके की खबर भी आई है। कुछ राज्यों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत भी सामने आई है।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव के प्रथम चरण में भारी मतदान देखने को मिला। यह कहा जा सकता है कि बुलेट पर ईवीएम भारी पड़ रहा है अर्थात् आतंकवाद से प्रभावित सीटों पर भारी मतदान यह दर्शाता है कि वहां की जनता अब बदलाव की मांग कर रही है। बारामूला लोकसभा सीट पर 35.01 प्रतिशत और जम्मू में 72.16 प्रतिशत वोट पड़े। पिछली बार यह 69.17 प्रतिशत था। यह जाहिर करता है कि लोगों में चुनाव को लेकर कितना उत्साह है।
उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण में आठ सीटों पर कुल 63.69 प्रतिशत ही मतदान हुआ जबकि 2014 में यहां 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। इनमें से सहारनपुर में 70.68, कैराना में 62.10, मुजफ्फरनगर में 66.66, बिजनौर में 65.40, मेरठ में 63.00, बागपत में 63.90 फीसदी मतदान हुए। वहीं आंध्र प्रदेश में प्रथम चरण में 66 प्रतिशत वोट पड़े। इसी बीच वहां के अनंतपुर के गुंताकल विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर जन सेना के उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने ईवीएम को पटककर तोड़ डाला और अनंतपुर के ही ताडीपत्री में टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प में टीडीपी नेता एस. भास्कर रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान द्वारा फर्जी मतदान करने की खबर भी सामने आई।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



