चुनाव आयोग द्वारा आज से ही बज जायेगा लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल
देश की सत्ता की मुख्य लड़ाई लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग आज एक अहम बैठक करने जा रहा है जिसमें लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों को लेकर एलान होना लगभग तय माना जा रहा है| यदि एलान हुआ तो आज से चुनावी अचार सहिंता लागू हो जाएगी|
इंडिया अलाइव को चुनाव आयोग सूत्रों ने सूचित किया है कि देश के लिए लोकसभा चुनाव 2019 डेट्स के साथ ओडिशा ,अरुणचल प्रदेश , सिक्किम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों का एलान भी हो सकता है| दूसरी तरफ तैयारियों के बाकी रह जाने की हालत में तारीखों का एलान सोमवार या मंगलवार के दिन होने की भी पूरी सम्भावना जताई जा रही है|
आपको बता दें कि तीन जून को वर्तमान सरकार का कार्यकाल ख़त्म होने जा रहा है| लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग की अधिसूचना मार्च के आखिर में जारी हो सकती है| इसके साथ ही अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में पहले चरण की वोटिंग भी हो सकती है|
लोसकभा चुनाव 2019 में सुरक्षा एवं सामग्री व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग गृह मंत्रालय के साथ मीटिंग में सलाह-मश्वरा कर चुका है| काफी समय से चुनाव आयोग महागठबंधन के सत्ता लालसी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रहा है क्योंकि इन विरोधी पार्टियों का कुतर्क रहा है कि भाजपा चुनाव आयोग पर प्रेशर बनता है जबकि हकीकत उसके आरोपों को झुठलाती है|
कांग्रेस के कुख्यात नेता पी चिदंबरम तो मर्यादा की सीमा को लांघते हुए चुनाव आयोग के पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम के ख़त्म होने का इंतज़ार करने का घटिया आरोप लगा चुके है| इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस लोकतंत्र और उसके संस्थानों की सुरक्षा की दुहाई देती बेशक दोगली ही प्रतीत होती है क्योंकि वास्तव में यह तो मोदी सरकार ही है जिसमें चुनाव आयोग के साथ सरकार का कोई भी तकरार नहीं हुआ और हर बार की तरह चुनावों का एलान सही समय और आयोजन भी उचित रूप में रहा है|
देश और राजनीति से जुड़ी और भी मजेदार खबरे सिर्फ India Alive पर.

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy
Summary

Article Name
चुनाव आयोग द्वारा आज से ही बज जायेगा लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल-India Alive
Description
केंद्रीय चुनाव आयोग आज एक अहम बैठक करने जा रहा है जिसमें लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों को लेकर एलान होना लगभग तय माना जा रहा है|
Author
Harsh Pandey
Publisher Name
India alive
Publisher Logo


