घुसपैठNews 

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश दो आतंकी को किया गया ढेर

पाकिस्तान अपने हरकत से किसी भी तरह से बाज़ नही आ रहा है । सर के जवान की हत्या के बाद बॉस के साथ की बर्बरता के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की । यह घुसपैठ उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में किया गया है जिसे सैनिको ने नाक़ाम कर दिया है । इस घुसपैठ में एक सैनिक के घायल होने की भी खबर है ।
गौरतलब है कि आतंकियों का एक दल कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में एलओसी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। एल ओ सी पर तैनात सैनिको ने सीमा पर दल के हरकतों को देखा और उसके उपरांत आतंकियों ने सैनिकों पर जोरदार फायरिंग और गोलाबारी शुरू कर दी  ।
 सैनिको ने इसका मुँह तोड़ जवाब दिया जिसके वजह से दो आतंकी मारे गए । जबकि दल में शामिल अन्य घुसपैठिये पाकिस्तान के इलाके में भाग गए। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए सैनिको ने नियंत्रण रेखा और सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया और तंगधार सेक्टर के  इलाकों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया।
इसके अलावा भारतीय सेना को एक एयर उपलब्धि हाथ लगी । सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया । जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की मौजूदगी की खबर सेना को खुफिया सूत्रों के द्वारा मिली थी जिस पर सेना के जवानों ने तुरंत एक्शन लिया और आतंकी को मार गिराया ।
ज्ञातव्य है कि जम्मू और कश्मीर में इन दिनों पाकिस्तान की नापाक हरकत बढ़ती चली जा रही है । पाकिस्तान रोज कहीं न कहीं अलग-अलग सेक्टरों में घुसपैठ की कोशिश करता है तथा आतंकियों द्वारा गोलीबारी व अंधाधुंध फायरिंग का प्रयास करता है पाकिस्तान वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत से शांति वार्ता पर बात करने की पहल करना चाहते हैं । सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहां है की पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता रद्द करने का केंद्र सरकार का फैसला सराहनीय है ।

Related posts

Leave a Comment