कुलभूषण जाधव मामला : फैसला आएगा इस तारीख को
कुलभूषण जाधव मामला : हाई प्रोफाइल कुलभूषण यादव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत 17 जुलाई को अपना फैसला सुनाने जा रही है| पाकिस्तानी जेल में जासूसी के आरोप में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर अबअंतरराष्ट्रीय कोर्ट यानी इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस अपना फैसला सुनाएगी|
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण कुलभूषण जाधव मामले में 17 जुलाई को अपना फैसला सुना देगी| कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की हिरासत में हैं और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है|
आईसीजे यानी संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने गुरुवार को घोषणा की कि दोपहर 3:00 बजे दा हेग में स्थित पीस पैलेस में एक पब्लिक सेटिंग होगी जिस दौरान न्यायालय के अध्यक्ष न्यायाधीश अब्दुल कवी अहमद युसूफ अदालत के फैसले को रीड करेंगे|
PM Modi on controversial Netas: Firm and Unforgiving
कुलभूषण जाधव मामला : पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने
भारतीय नौसेना में सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी| इसके बाद भारत ने जाधव तक राजनीतिक पहुंच नहीं देने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ मई 2017 में आईसीजे का रुख किया था|
भारत में 48 साल के कुलभूषण यादव के खिलाफ पाकिस्तान ने किसान अदालत के मुकदमे को भी चुनौती दी थी अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने 18 मई 2017 को पाकिस्तान को मामले का निर्णय आने तक जातक की मौत की सजा पर रोक लगा दी|कोर्ट में फरवरी में 4 दिन की सुनवाई हुई थी इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी दलीलें रखी थी|
भारत ने आईसीजे में जाधवकी मौत की सजा को रद्द करने तथा उनकीतुरंत रिहाई का आदेश देने का अनुरोध किया और कहा कि पाकिस्तान सैन्य अदालत का फैसला आधारहीन मामले पर आधारित है और वाजिब प्रक्रिया के न्यूनतम मानकों तक सुनिश्चित नहीं कर पाता|
भारत ने कहा था कि कुलभूषण को ईरान से किडनैप किया गया जहां उनके कारोबारी हित हैं| विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने सवाल करने पर बताया कि आई के इसी महीने फैसला सुनाएगा और भारत सरकार इस पर अपनी नजर बनाए रखे है|
आर्थिक सर्वेक्षण 2019 हुआ पेश , यह रही इकॉनमी की सूरत

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

