अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए। कोबे ब्रायंट को बास्केटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने ट्वीट में कोबे ब्रायंट को श्रद्धांजलि दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलाबास शहर के ऊपर से गुजरते समय हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोबे की 13 वर्षीय बेटी जियाना मारिया की भी एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है।
मिशन गगनयान पर पीएम मोदी ने कही अहम बात देश के लिए
बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट के बारे में
उनका जन्म 23 अगस्त, 1978 को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ था। कोबे ब्रायंट ने नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में 20 साल खेले और पांच चेम्पियनशिप जीते।
कोबे अप्रैल 2016 में एनबीए से सेवानिवृत्त हुए। वह एनबीए के इतिहास में तीसरे सबसे अधिक समय तक स्कोर करने वाले के रूप में रिटायर हुए। ब्रायंट ने 2008 और 2012 ओलंपिक में यूएसए टीम के लिए दो स्वर्ण पदक भी जीते।
उन्हें 2006 के मैच के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है जब उन्होंने टोरंटो रैप्टर्स के खिलाफ एक मैच में 81 अंक बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया था।
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) उत्तरी अमेरिका स्थित पुरुषों की पेशेवर बास्केटबॉल लीग है। इसकी स्थापना 6 जून, 1946 को बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (BAA) के रूप में हुई थी। बाद में, 3 अगस्त, 1949 को नेशनल बास्केटबॉल लीग में विलय के बाद इसका नाम बदल दिया गया। एनबीए यूएसए बास्केटबॉल एसोसिएशन का सदस्य है। इसमें 30 टीमें शामिल हैं, जिसमें 29 अमेरिकी टीमें और एक कनाडाई टीम शामिल है।
करप्शन ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स 2019 : भारत आया इस स्थान पर
वह पांच बार एनबीए चैंपियन (2000, 2001, 2002, 2009, 2010) थे। ब्रायंट को 2008 में एनबीए का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी घोषित किया गया था। उन्हें 18 बार एनबीए के ऑल-स्टार खिलाड़ी से सम्मानित किया गया। ब्रायंट ने 2008 ओलंपिक में यूएसए टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2012 ओलंपिक में एक और स्वर्ण जीता।इसके अलावा, उन्हें 2018 के अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्माता का पुरस्कार भी दिया गया।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

