मीटिंग के दौरान सिगरेट पीते नजर आए Kim Jong Un, तस्वीरें वायरल
आजकल कोरोना के अलावा एक शख्स के बारे में खूब चर्चा हो रही है, जो है नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग जिनकी खराब तबीयत की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि आजकल इनकी एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है जिसमें नॉर्थ कोरिया ने Kim Jong Un उनकी सिगरेट पीते फोटो जारी कर दी है। करीब 20 दिन बाद एक मई को किम जोंग उन नॉर्थ कोरिया में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक फैक्ट्री का उद्घाटन किया और अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।
20 दिन बाद नजर आये Kim Jong Un

यही नहीं इससे पहले सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिकी अधिकारी Kim Jong Un की हार्ट सर्जरी कराने संबंधी रिपोर्ट पर नजर रख रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने नॉर्थ कोरिया ने अपने अंदाज में किम जोंग के खराब स्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्टों का खंडन करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया में मीडिया को भी आजादी नहीं है। सिर्फ सरकारी मीडिया ही किम उन के कार्यक्रमों को कवर करती है और फोटोज और वीडियो जारी करती है।
यही नहीं वहां के सरकारी मीडिया वहां के ने किम जोंग उन का एक वीडियो जारी किया है। बताते चलें कि इस वीडियो में अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के दौरान तानाशाह किम सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिगरेट पीते किम जोंग की फोटोज और वीडियो वायरल हो गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे वापसी का बेहतरीन अंदाज करार दिया है।
कोरोना वायरस में क्या होता है R नंबर का महत्व, और क्यों है ये इतना खास?
दुनिया में Kim Jong Un की छवि का नॉर्थ कोरिया काफी ध्यान रखता है, इसी वजह से किम जोंग से जुड़ी चुनिंदा जानकारी ही प्रकाशित की जाती है। ऐसे में जानबूझकर सिगरेट पीने की तस्वीर और वीडियो जारी करना एक तरह किम के खराब स्वास्थ्य की खबरों को खारिज करने की कोशिश दिखाई देती है।

