काजोल ने अजय देवगनBollywood Entertainment Featured Article Interesting हिन्दी लेख 

अच्छा तो इस वजह से काजोल ने अजय देवगन से जल्दी शादी की थी

अगर हम बॉलीवुड जोड़ियों की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि इस लिस्ट में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि आज हम आपको इन दोनों की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों काजोल ने अजय देवगन से सफलता की पीक पर पहुँचने के बाद शादी की थी। बता दे कि काजोल को बॉलीवुड में असली पहचान बाजीगर फिल्म से मिली थी। जब कि इससे पहले वो कई फिल्मे कर चुकी थी, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी सफलता बाजीगर फिल्म से ही मिली थी। शायद यही वजह है कि इस फिल्म को करने के बाद वह देश भर से काफी प्रसिद्ध हो गई थी। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि काजोल ने अजय के साथ हलचल नाम की एक फिल्म में काम किया था।

काजोल ने अजय देवगन

काजोल ने अजय देवगन..

आपको जान कर हैरानी होगी कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार अजय देवगन ने काजोल का हाथ पकड़ा था और तब काजोल को अपने प्यार का एहसास हुआ था। जी हां काजोल ने इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। हालांकि ये बात अलग है कि उससे पहले भी ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन प्यार का एहसास तो इन्हे शूटिंग के दौरान ही हुआ। इसके इलावा आपको जान कर ताज्जुब होगा कि पहली मुलाकात के बाद काजोल को अजय का स्वभाव कुछ खास अच्छा नहीं लगा था। वो इसलिए क्यूकि अजय देवगन अकेले और शांत रहना पसंद करते थे। जब कि काजोल बोलने में काफी माहिर थी।

मगर जैसे जैसे काजोल अजय देवगन के साथ फिल्मे करती गई, वैसे वैसे उन्हें अजय देवगन अच्छे लगने लगे। यानि देखते ही देखते अजय देवगन काजोल के दिल के मालिक बन गए। बस इसके बाद काजोल को ये एहसास हो गया था कि अजय न केवल अच्छे इंसान है बल्कि वह एक अच्छे लाइफ पार्टनर भी बन सकते है। दरअसल ये वो समय था जब काजोल एक साल में तीन चार फिल्मे कर लेती थी। ऐसे में काजोल लम्बे समय के लिए फिल्मो से आराम चाहती थी। इसलिए काजोल ने अजय देवगन से महज पच्चीस साल की उम्र में ही शादी करने का फैसला कर लिया।

वैसे भी बॉलीवुड में बहुत कम एक्ट्रेस ऐसी होंगी जो इतनी सफलता हासिल करने के बाद जल्दबाजी में शादी करने का फैसला लेंगी लेकिन काजोल ने ऐसा ही किया। हालांकि आज अजय देवगन और काजोल दोनों ही एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे है।

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
अच्छा तो इस वजह से काजोल ने अजय देवगन से जल्दी शादी की थी    India Alive
Article Name
अच्छा तो इस वजह से काजोल ने अजय देवगन से जल्दी शादी की थी India Alive
Description
जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों काजोल ने अजय देवगन से सफलता की पीक पर पहुँचने के बाद शादी की थी। बता दे कि काजोल को बॉलीवुड में असली पहचान बाजीगर फिल्म से मिली थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment