इंस्टाग्रामEntertainment 

बॉलीवुड की बेबो ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहले ही दिन हुए 4 लाख फालोअर्स

बॉलीवुड के सितारे और सोशल मीडिया का कनेक्शन काफी गहरा है और शायद ही कोई ऐसा सितारा होगा जो सोशल प्लेटफार्म पर मौजूद न हो। हालांकि कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो सोशल मीडिया पर मौजूद है तो जरूर मगर सभी प्लेटफार्म पर नही। उन्ही में से एक मशहूर हस्ती बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान है जिन्होंने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है।

करीना ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू

जी हां आपको बता दें कि अभी तक करीना कपूर इंस्टाग्राम से दूर थीं मगर आज उन्होंने यहां पर भी एंट्री कर ही ली। खास बात तो ये है कि करीना ने पहले दिन अपने इंस्टा प्रोफाइल पर दो तस्वीरें डाली हैं। जिसमे से एक उनके बचपन की तस्वीर है। अपनी एक तस्वीर को फैन्स के साथ साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है- बिल्ली बैग से बाहर आ गयी है। हेलो इंस्टाग्राम।

View this post on Instagram

The cat's out of the bag. #HelloInstagram

A post shared Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

समय के साथ चलना बेहद जरूरी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान से जब उनके इंस्टा डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, वैसे तो मैं तस्वीरें शेयर करने की शौकीन नही हूँ मगर वक़्त के साथ बदलना भी बेहद जरूरी है। खैर इसके अलावा बेबो यानी कि करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि करीना बहित ही जल्द “अंग्रजी मीडियम” फ़िल्म में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

यह फ़िल्म आम दर्शकों के लिए 13 मार्च को रिलीज हो जायेगी। इसके अलावा करीना और आमिर की जोड़ी एक बार फिर से “लाल सिंह चड्ढा” में दिखने वाली है। करीना के इंस्टा डेब्यू पर उनकी बहन करिश्मा ने उनका स्वागत किया। करिश्मा कपूर ने उनके स्वागत में एक पोस्ट लिखते हुए कहा, इंस्टाग्राम अब खुद को संभालो, वह यहां आ गयी है। ग्राम पर तुम्हारा स्वागत है बेबो।

Related posts

Leave a Comment