इस फोटोग्राफर से जान्हवी कपूर ने करवाया फोटोशूट
जान्हवी कपूर के नाम से तो हर कोई वाक़िफ़ हो गया होगा अगर नहीं भी वाक़िफ़ हुआ होगा तो भारत देश का युवा वर्ग जान्हवी कपूर को जरूर जानता होगा क्योंकि जान्हवी कपूर की आई हुई फिल्म धड़क ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ कर बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया था और अब जान्हवी कपूर ने एक फोटोग्राफर से ऐसा फोटोशूट करवाया है जिसकी वजह से उनके हॉट लुक्स के चर्चे बॉलीवुड में बड़ी तेजी से फैल रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कौन से फोटोग्राफर ने जान्हवी कपूर ने अपना फोटो शूट करवाया है और उस फोटोग्राफर की फोटो में ऐसी क्या खास बात है……
अट्रैक्टिव गाउन में बिंदास लग रही है जान्हवी कपूर –
श्रीदेवी की बेटी और फिल्म धड़क से युवाओं के दिल की धड़कन बढ़ा देने वाली जान्हवी कपूर ने एक ऐसा फोटोशूट करवाया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस के दिल की धड़कन बढ़ गई है। जी हां जान्हवी कपूर ने एक ऐसा हॉट फोटोशूट करवाया है जिसे देखने के बाद हर कोई उनके बिंदास लुक की तारीफ़ करता हुआ नजर आ रहा है। यही नही जान्हवी कपूर ने अपना फोटोशूट बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी से करवाया है।
जान्हवी कपूर की ये हॉट फोटो डब्बू रत्नानी के द्वारा खींची गई है, और यह बॉलीवुड के ऐसे फोटोग्राफर हैं जिनकी फीस लाखों रुपए है। यही नहीं डब्बू रत्नानी ने इस फोटो को खुद भी शेयर किया है और उसके अलावा जान्हवी कपूर का पिंक शाइनिंग वन पीस गाउन बेहद ही शानदार दिखाई दे रहा है जो जान्हवी कपूर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। खास बात यह है कि इस फोटो शूट के लिए मेकअप और हेयर स्टाइल के लिए डब्बू रत्नानी की पत्नी ने विशेष योगदान दिया है, जी हां डब्बू रत्नानी की पत्नी मनीषा रत्नानी ने जान्हवी कपूर के मेकअप और हेयर पर काम किया है। फिलहाल डब्बू रत्नानी की इस फोटो की चर्चा पूरे बॉलीवुड में हो रही है इसके अलावा जान्हवी कपूर के फैंस भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटो को खूब लाइक और कमेंट दे रहे हैं।
गौरतलब है कि डब्बू रत्नानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसे फोटोग्राफर हैं जिनसे फोटो क्लिक करवाने के लिए हर अभिनेता और अभिनेत्री आतुर रहते हैं क्योंकि डब्बू रत्नानी के द्वारा खींची गई तस्वीरों में जो बात होती है वह किसी और फोटोग्राफर में नहीं दिखाई देती है। खास बात यह है कि डब्बू रत्नानी फोटोशूट करने के लिए निकॉन कैमरा प्रयोग करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई उनके फोटोग्राफी का फैन है और अभिनेत्रियां उनसे ऐसी ऐसी तस्वीरें क्लिक करवाती हैं जिसकी वजह से वह रातों – रात पूरे बी-टाउन में चर्चा का विषय बन जाती हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

