जम्मू एवं कश्मीर निकाय चुनाव के दौरान हुई यह बड़ी घटना!
जम्मू और कश्मीर में निकाय चुनाव शुरू हो गए हैं । पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ तथा कुछ जगह पत्थरबाजी और उपद्रवी कार्यों जैसे चीजें देखने को मिली । पहला निकाय चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ । चुनाव अधिकारी के अनुसार मतदान के आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पहले चरण में लगभग 63.83% वोटिंग हुई ।
गौरतलब है कि 13 साल के लंबे अंतराल के बाद जम्मू और कश्मीर में निकाय चुनाव शुरू हो गए हैं क्षेत्र में नगर पालिका चुनाव हो रहे हैं । इस चुनाव के दौरान भारी संख्या में मतदाताओं को मतदान करते हुए देखते देखने को मिला । राजौरी क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान हुआ है वही कश्मीर की स्थिति थोड़ी सी अलग है । वहां पर बहुत कम संख्या में मतदान हुआ है जिसमें श्रीनगर में सबसे कम वोट पड़े हैं ।
निकाय चुनाव की पहले चरण में जम्मू जिले में लगभग सभी वार्ड और म्युनिसिपल कारपोरेशन में मतदाताओं की लंबी भीड़ देखने को मिली इस चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग 55% राजौरी में और पूंछ में लगभग 47% की वोटिंग हुई । उसी जगह गांधीनगर , आर एस पुरा , अरनिया जुरिया नौशेरा राजकोट में मतदान शांतिपूर्वक से हुआ ।
इस निकाय चुनाव में कश्मीर के सहभागिता कम देखने को मिली । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने निकाय चुनाव का बहिष्कार कर दिया । जिसके वजह से बांदीपुरा में 2% , कुपवाड़ा में 18% , बारामुला में 3% , अनंतनाग में केवल 5% वोट ही पड़ पाए । चुनाव के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में इस बार बहुत ही कम वोट पड़े । यहां मतदाताओं की संख्या 80 हजार है जिसमें से केवल 4000 वोट ही पड़े हैं ।
स्थानीय निकाय चुनाव के बीच कुछ उपद्रवियों ने मतदान केंद्रों पर भारी पथराव किया । बांदीपुरा के डाचीगम इलाके में हुई पत्थरबाजी होने से बीजेपी का एक उम्मीदवार घायल भी हो गया । गौरतलब है कि पत्थरबाजी होने के पश्चात इलाके में तनाव का माहौल है । जिसके वजह से सुरक्षाबलों ने मतदान प्रक्रिया को बहुत ही सूझबूझ से पूर्ण कराया।
इसके बाद तनाव को देखते हुए सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियों को किसी तरीके से मतदान केंद्र से दूर किया । गौरतलब है कि वार्ड नंबर 15 के उम्मीदवार आदिल अली बुहरु पाठरबाज़ों के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।

