दबंग आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र, सबरीमाला में भाजपा के मंत्री को रोका
सबरीमाला मंदिर में जा रहे भाजपा के केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन की गाड़ी को भगवान अय्यप्पा परिसर के रास्ते में अंतिम प्रवेश स्थान हमें जाने से रोक दिया गया था । इनको इस रास्ते पर जाने से रोकने वाले आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र थे । यतीश चंद्र को तभी से दबंग आईपीएस कहा जाता हैं । भाजपा के मंत्री के निजी वाहन के प्रवेश पर रोक लगाने पर मंत्री और उनके समर्थकों मे काफी रोष व्याप्त हो गया । मंत्री, उनके समर्थक और आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र के बीच जमकर बहस हुई ।
दबंग आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र
दबंग आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र की इस कार्रवाई का वीडियो भी बन गया है । जो इस समय बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है । इसमें दबंग आईपीएस खुले शब्दों में भाजपा के मंत्री को कह रहे हैं कि उनके निजी वाहन को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा । भाजपा के मंत्री पी राधाकृष्णन विपक्षी गठबंधन के विधायकों और भाजपा के सांसदों के दौरे के एक दिन बाद श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का मुआयना करने के लिए पहुंचे थे ।
सुविधाओं का मुआयना करने के बाद मंत्री पी राधाकृष्णन ने आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र से पूछा कि केवल केएआरटीसी के वाहनों को ही तंबा तक प्रवेश करने की इजाजत क्यों दी गई है ? उन्होंने अपने निजी वाहन के प्रवेश के बारे में इजाजत की मांग की ।
भाजपा के मंत्री पी राधाकृष्णन ने आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र की चेतावनी देते हुए कहा की क्या आप यह जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं ? निजी वाहन रोकने से कोई समस्या होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी ।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन ने कहा कि आप ( पुलिस ) बेवजह श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं । पंबा तक आने के लिए राज्य सरकारों की बसों को ही क्यों अनुमति दी जा रही है । आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र ने कहा कि पंबा का पार्किंग क्षेत्र अगस्त में आई बाढ़ में बह गया था । राज्य परिवहन सेवा की बसें पंबा में अब नहीं रुक सकती हैं और वह तीर्थ यात्रियों को लेकर लौट जाया करेगीं । लेकिन अगर निजी वाहन एवं बसों को मंजूरी दी जाएगी तो उनसे यातायात बाधित होगा और श्रद्धालुओं को परेशानी होंगी ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

