आईपीएल के कुछ अनजान तथ्य, कर देंगे हैरान
दोस्तों, कल से इंडिया में आईपीएल का सीजन 12 स्टार्ट होने जा रहा है| हर बार की तरह इस बार भी कई सारे रिकॉर्ड टूटेंगे, कई सारे रिकॉर्ड बनेगें| छक्के-चौके की बारिश देखने को मिलेगी| कई सारे पुराने क्रिकेटर का चिर-परिचित अंदाज़ देखने को मिलेगा| कोई यहाँ पर लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए प्रसिद्ध है तो कोई ज़बरदस्त फील्डिंग के लिए| कल से शुरू होने वाला इंडिया का ये त्योहार 23 मई तक चलेगा| पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा|
आइए, आज आपको रूबरू कराते है| आईपीएल के कुछ ऐसे फैक्ट्स से जो शायद आपने नहीं सुने होंगे|
1-आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स एक मात्र ऐसी टीम है, जिसने पहले सीजन से अब तक अपना कप्तान नहीं बदला है| उनकी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है|
2- एडम गिलीक्रिस्ट एक मात्र ऐसे खिलाडी है, जिन्होंने अपने करियर में मात्र एक गेंद फेंकी और उस पर उन्हें विकेट भी मिल गया|
3- पिछली बार यानि की 2018 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक करोड़पति का बेटा भी क्रिकेट खेल चुका है| जिसका नाम है आर्यमन बिड़ला. आर्यमन बिड़ला देश के सबसे बड़े कारोबारियों में से एक कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं. आर्यमन के पिता का नेटवर्थ 80,369 करोड़ है. आर्यमन को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा है. हालांकि आर्यमन के लिये यह रकम बहुत मायने नहीं रखती|
4- इस बार आईपीएल में सबसे ज़्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी जयदेव उनादकट(राजस्थान रॉयल्स ) और वरुण चक्रवती (किंग्स इलेवन पंजाब) है जिनकी कीमत 8.4 करोड़ रूपए है|

Writer, Storyteller, Dreamer



