आईपीएल 2019 शेड्यूल आएगा लोकसभा चुनाव के उपरान्त
आईपीएल 2019 शेड्यूल बीसीआई द्वारा लोकसभा चुनाव उपरान्त ही ज़ारी किया जायेगा| बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया अलाइव को बताया कि आईपीएल 2019 शेड्यूल आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव और आईपीएल 2019 का आयोजन एक ही समय पर होगा। यही वजह है कि बीसीसीआई लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने का इंतजार कर रही है। चुनाव की तारीखों के अनुसार, आईपीएल मैचों का कार्यक्रम बनाया जाएगा, जो सुरक्षा व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं करेगा।
भारत देश वृक्षारोपण में है अव्वल : नासा
गौरतलब है कि 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल के दूसरे संस्करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका की धरती पर किया जाना था क्योंकि सरकार ने सुरक्षा बलों की कमी का हवाला दिया था। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के बावजूद BCCI ने देश में ही IPL की तैयारी की है| चूंकि आम चुनाव और आईपीएल दोनों में भारी मात्रा में सुरक्षा बल होते हैं, इसलिए बीसीसीआई लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रही है।
अभिनेत्री सुरवीन चावला बेबी बंप के साथ दिखी खुशनुमा

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



