वेस्टइंडीज के क्रिकेट मैच के लिए हुआ भारतीय टीम के खिलाड़ियों का ऐलान
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है भारत भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला जल्द ही होने वाला है । इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है । कप्तान के रूप में विराट कोहली की जोरदार वापसी हुई है जबकि ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किया गया है । जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हो रहे आखिरी टेस्ट मैच में सेंचुरी जड़कर अपनी जगह भारतीय क्रिकेट टीम में बना ली थी ।
गौरतलब है कि अगर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा तो वेस्टइंडीज के खिलाफ इनका पहला वनडे होगा । क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि ऋषभ पंत ने पहले वनडे में जोरदार कमाल बल्लेबाजी से दिखाएंगे ।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट के तीनों रूपों में मैच होने वाले हैं । सबसे पहले भारत और वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज आगाज होगा । जिसके बाद दोनों टीमें 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है ।
गौरतलब है कि वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में , दूसरा मैच 24 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में , तीसरा मैच 27 अक्टूबर को पुणे में , चौथा मैच 29 को मुंबई में और पांचवां क्रिकेट वनडे मैच 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम होना निश्चित हुआ है । इसके बाद दोनों टीमों के बीच ट्वेंटी-20 सीरीज भी खेली जाएगी T20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में 4 नवंबर को दूसरा T20 मैच 6 नवंबर को लखनऊ में और तीसरा T20 मैच देख 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा गौरतलब है कि वेस्टइंडीज टीम ने भारत के दौरे के लिए टेस्ट सीरीज के लिए पहले ही 15 सदस्य टीम की घोषणा कर दी है ।
वेस्टइंडीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार से है
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी, ऋषभ पंत ।
भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज टीम कुछ इस प्रकार से है
जैसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, अलजारी जोसेफ, एविन लुइस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मार्लोन सैमुअल्स, ओशाने थॉमस , सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन, शाई होप ।

