भारतीय सेना की हिम्मतNews Security Trending 

सियाचिन में भारतीय सेना की हिम्मत देख आप भी करेंगे वाह-वाह !

भारतीय सेना की हिम्मत देखिये ! दुनिया की सबसे बेहतरीन सेनाओं में भारतीय सेना का नाम बड़े अदब से लिया जाता है| हमारी देश की सबसे बड़ी युद्ध चोटी सियाचिन में भारतीय सेना सबसे वीभत्स परिस्तिथियों का सामना करते हुए देश की सेवा में हर दम अडिग रहती है|

भारतीय सेना के जवानो को स्वयं का भी ख्याल रखना पड़ता है| वहां साधारण भोजन उपलब्ध नहीं रहता है तो ऐसे में सेना के जवान फूड सप्लाइज पर निर्भर रहते है| खाना बनाने के लिए उसे कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है| भारतीय सेना की हिम्मत से यह चुनौती भी पूर्ण हो जाती है|

सोशल मीडिया पर हालिया हुए एक वायरल वीडियो में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलता है| दुनिया के सबसे ऊँचे युद्ध स्थल सियाचिन में भारतीय सेना के वीर जवानो को एक अंडे को हतौड़े से तोड़ते हुए देखा जा सकता है| वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें तीन सैनिक पहले एक टेट्रा पैक से जूस निकालने की कोशिश करते है लेकिन उसमें से केवल बर्फ ही निकलती है , इसके बाद उन्हें कहता हुआ सुना जा सकता है कि वह इसे पीने के लिए उबालते है|

मध्यप्रदेश में जल स्रोतों पर होगा पुलिस अधिकारियों का पहरा

भारतीय सैनिक यह भी बताते है कि उन्हें अंडे को तोड़ने के लिए हतौड़े का इस्तेमाल करना पड़ जाता है| हालाँकि हतौड़े से मारने के बाद भी यह नहीं टूट पाता है| अंडे की तरह टमाटर-आलू जैसी सब्जियों को भी हतौड़े से तोड़ना पड़ता है क्योंकि यह सब बर्फीले ग्लेशियर में समा जाते है और इसी कारण इनके ऊपर मोटीऔर मज़बूत बर्फीली परत जम जाती है|

इस बर्फीले मौसम के पीछे का कारण है सियाचिन का तापमान जो माइनस में ही रहता है| यहाँ का अधिकतम तापमान -40 डिग्री से लेकर -70 डिग्री रहता है जिससे एक इंसान के लिए जीना कितना असंभव है इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है लेकिन देश के वीर जवान मातृभूमि की सेवा हेतु हमेशा यहाँ तत्पर रहते है| भारतीय सेना की हिम्मत को सलाम !

 

10 Amazingly Penned Poetries that will make you fall in love with

Related posts

Leave a Comment