पीओके वापस लेने के लिए तैयार है भारतीय सेना : बिपिन रावत
आजादी के समय ही भारत में जम्मू कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के हाथों गंवा दिया था। यह उस समय की एक बहुत बड़ी राजनीतिक और कूटनीतिक भूल थी। जिसे तत्कालीन नेता समझ नहीं पाए। तब से लेकर आज तक पाकिस्तान हमारे देश के हिस्से कश्मीर के एक भाग में कब्जा जमाए बैठा है। जिसे हम पाक अधिकृत कश्मीर कहते हैं।
हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहां है कि भारतीय सेना पीओके वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मगर यह फैसला सरकार को करना है कि वह सेना को कब यह आदेश देगी। यदि सरकार सेना को आदेश देती है तो सेना अपने काम को अंजाम देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यदि सरकार की मंशा मजबूत रही तो हम पाकिस्तान से तुरंत ही पीओके वापस ले लेंगे।
पीओके वापस लेने के लिए सेना की तैयारियां है पूरी

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान भारत द्वारा अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के बाद युद्ध की धमकी दे रहा था। मगर भारत के गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया था कि यदि पाकिस्तान से किसी विषय पर बात होगी तो वह पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर होगी। इसके बाद जनरल बिपिन रावत ने भी यह कहा कि सरकार जिस तरह का आदेश देगी सेना उसी हिसाब से तुरंत कार्रवाई करेगी। सेना पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में हमें सरकार के निर्देश की प्रतीक्षा है कि वह इस तरह के कदम उठाने के लिए कब निर्देश देती है।
पाकिस्तान ने दी थी परमाणु युद्ध की धमकी
जम्मू कश्मीर में भारतीय सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां के मंत्री काफी बौखलाए हुए हैं। जब दुनिया का कोई भी देश पाकिस्तान की बात नहीं सुन रहा है तो पाकिस्तान युद्ध की बात करने पर आमादा हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ वहां के कई मंत्रियों ने भारत को युद्ध की धमकी दी है। जिसके बाद भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार हो गई है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



