Breaking News Cricket Featured Article Sports Trending World Cup 2019 

वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करेगा भारत, पढ़े पूरी जानकारी

वर्ल्ड कप 2019 खत्म हो चुका है और इसी के बीच एक सनसनाती हुई खबर सामने आई है जिसमें यह कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इंडिया करेगी। जी हां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा यह घोषणा जल्द ही जारी कर दी जाएगी और यह कहा गया है कि आने वाले 2023 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2019 मेजबानी भारत को संपन्न कराने का सारा जिम्मा भारत के कंधे पर होगा।

क्या है पूरी जानकारी –

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आईसीसी ने शेड्यूल जारी करने का मन बना लिया है और जल्द ही इसे घोषित भी कर दिया जाएगा कहा जा रहा है कि 2023 के विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। खबर यह भी है कि वर्ल्ड कप 2023, 9 फरवरी 2023 से शुरू होकर 26 मार्च 2023 तक चलेगा।

खबरों के मुताबिक यह भी कहा गया है कि वर्ल्डकप 2023 की मेजबानी भारत करेगा और 2023 वर्ल्डकप का मुकाबला कोलकाता या मुंबई में संपन्न होगा हालांकि एक बार फिर से भारत अपने देश में वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिश करेगा।

 

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ल्डकप 2019 की विजेता इंग्लैंड टीम को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना का भी सामना करना पड़ा क्योंकि इस बार वर्ल्डकप की मेजबानी इंग्लैंड ही कर रहा था, और आईसीसी के उस नियम की आलोचना हुई जिस नियम के कारण इंग्लैंड को जीत का चेहरा पहना दिया गया दरअसल दोनों टीमों ने पहले ही मैच टाई कर दिया था, और उसके बाद सुपर ओवर में खेलते हुए भी मैच टाई हो गया जिसके बाद आईसीसी ने इस नियम के तहत इंग्लैंड टीम को विजेता घोषित कर दिया कि जिस टीम ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं वही विजेता होगा इसके बाद सोशल मीडिया पर आईसीसी की और इंग्लैंड की जीत की खूब आलोचना हुई।

 

क्या सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी हो जाएंगे बीजेपी में शामिल?

Related posts

Leave a Comment