आयकर विभागNews politics Trending 

तमिलनाडु में राज्यसभा सांसद और डीएमके के उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर आयकर विभाग का छापा

लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी के यहां छापा मारा था। जहां पर उसने करोड़ों रुपए की नकदी बरामद की थी और यह भी सूचना प्राप्त की थी कि कमलनाथ एक करीबी के यहां से कैश में रुपए दिल्ली में एक पार्टी के कार्यालय में भेजे गए थे। इसी कड़ी में आयकर विभाग ने तमिलनाडु में राज्यसभा सांसद और डीएमके की ओर से लोकसभा उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर छापा मारा है। कनिमोझी इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राज्य इकाई अध्यक्ष तिमिलसाई सौंदराराजन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी। जिसके लिए 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इस छापेमारी के बाद तमिलनाडु में डीएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डीएमके प्रमुख स्टालिन ने कहा कि बीजेपी की राज्य इकाई अध्यक्ष करोड़ों पर दबा कर बैठी हुई हैं। मगर उनके यहां किसी भी प्रकार का छापा नहीं पड़वाया गया। केंद्र सरकार बदला लेने की नीयत से यह सब करवा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयकर विभाग, चुनाव आयोग और सीबीआई का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।

तमिलनाडु में सभी 39 लोकसभा सीटों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होना था। मगर पिछले कुछ हफ्तों में डीएम के नेताओं के घर से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी हुई है। एक गोदाम में ही 11.5करोड़ रुपए नगदी पकड़ी गई थी। जिसके बाद तमिलनाडु की वेल्लूर लोकसभा सीट का चुनाव रद्द कर दिया गया है।

भारी मात्रा में नकदी पकड़े जाने के बाद जिला पुलिस ने डीएम के कैंडिडेट कातिर आनंद के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसके अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर 14 अप्रैल को ही वेल्लूर लोकसभा सीट का चुनाव रद्द करने की मांग की थी। वेल्लूर लोकसभा सीट का चुनाव राष्ट्रपति की हस्ताक्षर के बाद रद्द कर दिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यहां पर मौजूद 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे या नहीं।

Summary
तमिलनाडु में राज्यसभा सांसद और डीएमके के उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर आयकर विभाग का छापा
Article Name
तमिलनाडु में राज्यसभा सांसद और डीएमके के उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर आयकर विभाग का छापा
Description
आयकर विभाग ने तमिलनाडु में राज्यसभा सांसद और डीएमके की ओर से लोकसभा उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर छापा मारा है। कनिमोझी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment