नरेंद्र मोदीNews politics Trending 

भाजपा विधायक का विवादित बयान, सीसीटीवी के जरिए मतदाताओं पर नज़र रखेंगे नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही जनसभाओं में आपत्तिजनक बयान दिए जाने का सिलसिला जारी है। अभी चुनाव आयोग द्वारा मायावती पर, योगी आदित्यनाथ पर, मेनका गांधी पर और आजम खान पर चुनाव प्रचार में प्रतिबंध लगाए जाने को कुछ ही दिन बीते थे कि एक बार फिर से भाजपा विधायक ने अपने दल के नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दे दिया है। गुजरात के फतेहपुरा से भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीसीटीवी कैमरे के जरिए हर मतदान केंद्र पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

दरअसल आरक्षित संसदीय सीट दाहोद से मौजूदा सांसद और भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्यासी जसवंत सिंह भाबोर के लिए चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा विधायक रमेश कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठकर प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के जरिए पोलिंग बूथ पर नजर बनाए हुए हैं और यह देख रहे हैं कि कौन भाजपा को वोट दे रहा है और कौन कांग्रेस को। यदि किसी पोलिंग बूथ पर भाजपा को कम वोट पड़े तो उस इलाके के सरकारी मदद में कमी की जाएगी।

इस मामले को लेकर जब कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रमुख मनीष दोषी से मीडिया ने संपर्क किया तो मनीष जोशी ने कहा कि हम रमेश कटारा के इस बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे और चुनाव आयोग से कहेंगे कि वह राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करवाए।

इसके पहले इसी तरह के बयान से मिलता-जुलता एक आपत्तिजनक बयान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मेनका गांधी ने दिया था। उन्होंने कहा था कि जब मुसलमान हमें वोट नहीं देते तो हमारी इच्छा भी उनके लिए काम करने की नहीं होती है। जिसके बाद शिकायत दर्ज होने पर चुनाव आयोग में मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर 2 दिन के लिए रोक लगा दी थी।

आश्चर्यजनक बात यह है कि चुनाव आयोग की लगातार कार्यवाही के बावजूद इस तरह के बयानों का सिलसिला नहीं थम रहा है।

Summary
भाजपा विधायक का विवादित बयान, सीसीटीवी के जरिए मतदाताओं पर नज़र रखेंगे नरेंद्र मोदी
Article Name
भाजपा विधायक का विवादित बयान, सीसीटीवी के जरिए मतदाताओं पर नज़र रखेंगे नरेंद्र मोदी
Description
चुनाव प्रचार में प्रतिबंध लगाए जाने को कुछ ही दिन बीते थे कि एक बार फिर से भाजपा विधायक ने अपने दल के नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दे दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment