रोमांचक मुकाबलेCricket Trending 

रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आज रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरी जीत के साथ आईपीएल के खिताब पर अपनी दावेदारी पेश की। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ने मैदान पर अपनी बादशाहत बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात दे दी।
शेन वॉटसन बने मैन ऑफ द मैच –
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शेन वॉटसन ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को मजबूती तक पहुंचाया, जिसका पीछा करना बहुत मुश्किल काम था, लेकिन शेन वॉटसन में 26 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच का सारा गणित ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर पलट दिया। शेन वॉटसन ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से यह शानदार स्कोर बनाया।
टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम मैदान पर उतरी, और दिल्ली टीम ने 20 ओवर में 147 रन बनाए और उन्होंने छह विकेट खोया। 147 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम ने 4 विकेट गंवाकर 19.4 ओवर में जीत हासिल कर ली हालांकि या मैच आखरी और में बहुत रोमांचक स्थिति में पहुंच गया जब 3 गेंदों में 3 रन चाहिए था लेकिन उस समय ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौका लगाकर जीत दिला दी।
चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी बार अपनी जीत को बरकरार रखे हुए हैं क्योंकि इससे पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के द्वारा 100 रन भी नहीं बनाने दिया गया। वहीं इस बार धोनी ने जरूरत के समय छक्का लगाकर टीम को मजबूती दिलाई तो ब्रावो ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
गौरतलब है कि इस सीजन का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में होगा जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों टीमों ने एक-एक में जीत हासिल की है। अब देखना यह होगा कि इस मैच कौन सी टीम अपनी जीत का लय बरकरार रखेगी।

Related posts

Leave a Comment