मैं भी चौंकीदार हूँBollywood Featured Article News politics Social Media Trending हिन्दी लेख 

मैं भी चौंकीदार हूँ कहने पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने एम जे अकबर को दिया यह जबरदस्त जवाब

ये तो सब जानते है कि आज कल पीएम मोदी का कैम्पेन मैं भी चौंकीदार हूँ, बड़े जोरो शोरो से लोगो के सर चढ़ कर बोल रहा है। यानि हमारे भारत देश की जनता इस कैम्पेन में मोदी जी के साथ शामिल हो कर उन्हें खूब सपोर्ट कर रही है। गौरतलब है कि भाजपा पार्टी के सभी नेताओ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के आगे मैं भी चौंकीदार हूँ लिख लिया है। ऐसे में एम जे अकबर ने भी अपने नाम के आगे ट्विटर पर यही शब्द लिखे है। मगर एम जे अकबर के ऐसा करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने उन्हें बड़ा ही जबरदस्त ताना दिया है। दरअसल एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने एम जे अकबर के ट्वीट का जवाब देते हुए यह लिखा है कि अगर आप चौंकीदार है तो इस देश की कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है।

पीएम मोदी ने ट्विटर अकाउंट नाम किया – चौकीदार नरेंद्र मोदी , सभी ने किया अनुसरण

ट्विटर जल्द लेकर आ रहा ट्वीटस्नैप जो कर देगा सबको हैरान !

मैं भी चौंकीदार हूँ..

वैसे जो लोग नहीं जानते उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि मी टू कैम्पेन के चलते एम जे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने इल्जाम लगाएं थे। जिसके कारण एम जे अकबर बुरी तरह से फंस गए थे। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा मी टू कैम्पेन के द्वारा एम जे अकबर पर ऐसे ऐसे इल्जाम लगाएं गए थे, जिनकी बदनामी वो आज तक झेल रहे है। हालांकि एम जे अकबर ने सभी आरोपों को झूठा कह कर खुद को बेकसूर बताया था। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि अगर पीएम मोदी ही हमारे भारत देश के चौंकीदार रहेंगे, तो हमारे देश की महिलाएं और लड़कियां हमेशा सुरक्षित महसूस करेंगी।

MeToo पर ताहिरा कश्यप का ब्यान, कहा कि असली वहशी तो रिश्तेदार होते है

इसलिए हम तो केवल यही कहेंगे कि मैं भी चौंकीदार हूँ कैम्पेन में सिर्फ भाजपा के राजनेता ही नहीं बल्कि पूरा देश मोदी जी के साथ है।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
मैं भी चौंकीदार हूँ कहने पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने एम जे अकबर को दिया यह जबरदस्त जवाब  India Alive
Article Name
मैं भी चौंकीदार हूँ कहने पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने एम जे अकबर को दिया यह जबरदस्त जवाब India Alive
Description
गौरतलब है कि भाजपा पार्टी के सभी नेताओ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के आगे मैं भी चौंकीदार हूँ लिख लिया है। ऐसे में एम जे अकबर ने भी अपने नाम के आगे ट्विटर पर यही शब्द लिखे है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment