दुनिया का दूसरा फोल्डेबल फ़ोन हुवावे मैट एक्स 5 जी हुआ लांच
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना हुवावे मैट एक्स 5 जी फोल्डेबल फोन लॉन्च किया। हुवावे ने इस फोन में दो OLED फुल व्यू डिस्प्ले दिए हैं। इस फोन में टू-इन-वन कैमरा है। हुवावे के इस फोन में हैसिलिकॉन 980 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। हुवावे मैट एक्स की कीमत 2,299 यूरो (लगभग 2,09,400 रुपये) है और यह 2019 के मध्य में मिलना शुरू हो जाएगा।
हुवावे मेट एक्स में 6.6 इंच और दूसरे 6.38 इंच के दो फुलव्यू डिस्प्ले पैनल हैं। फोन को खोलने के बाद, आपको 8 इंच का OLED फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें एक नॉच होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 40-मेगापिक्सल सेंसर (वाइड-एंगल लेंस), 16 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस) और 8 मेगापिक्सल सेंसर (टेलीफोटो) है।
दुनिया के सामने आ ही गया पहला 5 कैमरे वाला स्मार्टफोन : नोकिया 9 प्योरव्यू
हुवावे मेट एक्स में आपको मिरर शूटिंग मोड भी मिलेगा। हुवावे मेट एक्स में 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी है, जो 55-वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है और कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 30 मिनट में 85 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।
हुवावे मेट एक्स की सीढ़ी टक्कर सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन से है जो कि दाम के मामले में इज़्ज़े थोड़ा सा किफायती है डेढ़ लाख रुपये की कीमत के साथ हालाँकि दोनों में तकनिकी तुलना होना अभी बाकी है| फिलहाल एप्पल को लोग अब सबसे हाई टेक नहीं कह सकते है|
इविवि ताराचंद छात्रावास में संदिग्ध परिस्थिति में मिला छात्र का शव

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



