आइए देखते है सेलिब्रिटीज की होली कैसी रही?
दोस्तों, त्योहार सभी का होता है, वो अमीर-गरीब नहीं देखता| और होली का त्योहार उन सभी में एक मिसाल है| अगर इस दिन रंग से परहेज़ किया, किसी के ऊपर रंग से भरी बाल्टी नहीं डाली या किसी को रंग-रंग के भूत न बना दिया तो क्या ख़ाक होली खेली| लेकिन आपने ने कभी सोचा है की हमारे बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज कैसे होली खेलते है| क्या वो भी हमारी तरह किसी को रंग के भूत बना देते है, जिससे की वो शख्स पहचान में ही न आ पाए| तो आइए देखते है बॉलीवुड के कुछ फेमस सेलिब्रिटीज की होली कैसी बनती है|
1- बॉलीवुड की पटाखा गुड्डी यानि की आलिया भट्ट भी खूब होली खेलती है| उनकी ये तस्वीर इस बात की गवाह है| लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा को रंगने के बाद ये अब किसको ढूंढ रही है|

2- सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी खूब रंग खेलने के शौक़ीन नज़र आते है| बच्चन परिवार की रंगो में रंगी ये तस्वीर उन्हें बॉलीवुड के आदर्श परिवारों में से एक बनाती है|

3- बॉलीवुड को लगान जैसी हिट फिल्म और मोहनजोदड़ो जैसी फ्लॉप फिल्म देने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और शबाना आज़मी भी होली के रंगो में खूब रंगे हुए है| शबाना जी के हाथ के इशारे से लग रहा है की ये तस्वीर जावेद साहब खींच रहे है|

4- एक ही फोटो में इतने सारे स्टार!! लेकिन ये क्या, प्रेम चोपड़ा ये क्या बॉटते हुए नज़र आ रहे है| आसरानी अपनी फ़िल्मी छवि के अनुसार यहाँ भी कॉमेडी कर रहे है और राकेश रोशन साहब पूरा ख्याल रखे है की कहीं किसी ग्लास में कम-ज़्यादा न हो जाए|

5- होली का मज़ा तो भाईजान उठा रहे है| शायद बॉलीवुड में ये बात सही कही जाती है की सलमान भाई की बॉडी और सिक्स एब्स पर लडकियां मरती है|


Writer, Storyteller, Dreamer



