हिंदू धर्म में बहुत महत्व है अपराजिता के फूल का, जीवन पर पड़ता है गहरा असर, जानियें?
दो रंगो में पाई जाती है
धन संबंधी कम होती है समस्या
वास्तुशास्त्र की मानें तो जो व्यक्ति अपने घर में नीली अपराजिता का पेड़ लगाता है। उसके घर में धन संबंधी समस्या बहुत कम आती है। इस पेड़ को धन का पेड़ भी कहा जाता है। इसे घर में लगाने से ये धन को अपनी तरफ खींच लेता है। वहीं, नीली अपराजिता को विष्णुप्रिय पेड़ भी कहते है। वहीं, नीली अपराजिता का पेड़ जैसे-जैसे बढ़ता जाता है। ठीक वैसे-वैसे घर में संपन्नता और सकारात्मकता बढ़ती जाती है। इसलिए यह शुभ होता है।
इस तरह शनिदेव को प्रसन्न करें
भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए और शनि की साढ़ेसाती में लाभ पाने के लिए शनिवार के दिन नीली अपराजिता शनि देव को अर्पित करना काफी शुभ होता है।
इस दिन लगाएं पेड़
वहीं, नीली अपराजिता को विष्णु प्रिया के नाम से भी जानते है। इसलिए इस पेड़ को लगाने का सबसे अच्छा दिन गुरुवार या शुक्रवार का दिन अच्छा माना गया है। शास्त्रों की मानें तो गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को प्रिय होता है। इसके साथ शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन नीली अपराजिता लगाने से इसके सकारात्मक प्रभाव घर पर असर पड़ने लगते हैं.

