Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

जाने आखिर कैसे तीन तलाक मुद्दे पर नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फंसा लिया

अगर हम राजनैतिक गलियारों की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि राजनीती में आएं दिन राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच तकरार होती ही रहती है. बता दे कि एक बार फिर से तीन तलाक के मुद्दे को लेकर नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फंसा लिया है. दरअसल बीजेपी सरकार द्वारा लागू किया गया तीन तलाक बिल बीते गुरुवार को लोकसभा में पास कर दिया गया है. जी हां इस मुद्दे को लेकर संसद में खूब हंगामा हुआ. मगर फिर भी इस मुद्दे को लेकर नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फंसा लिया. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जहाँ एक तरफ तीन तलाक के पक्ष में दो सौ पैंतालीस वोट थे. वही दूसरी तरफ इसके विपक्ष में केवल ग्यारह वोट थे.

आखिर कैसे तीन तलाक मुद्दे पर नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फंसा लिया..

हालांकि ये बात अलग है कि इस बिल के चलते नरेंद्र मोदी अपनी ही एक अलग राजनीती खेल गए. जी हां अगर सियासी नजर से देखा जाएँ तो उन्होंने एक तीर से दो निशाँ लगा दिए. यहाँ तक कि इस मुद्दे में उन्होंने कांग्रेस तक को भी फंसा दिया. तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर नरेंद्र ने ऐसा कैसे किया और कांग्रेस को कैसे फंसाया. गौरतलब है कि बीजेपी सरकार इस बिल को पास करवाने के लिए बिना मतलब के ही उत्तेजित नहीं हो रही थी. जी हां इसके पीछे उनकी एक बड़ी योजना भी छिपी थी. दरअसल तीन चुनावो में हारने के बाद अब बीजेपी की नजर केवल लोकसभा चुनाव पर ही है.

एक बार जरूर पढ़े पूरी खबर..

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो तीन तलाक बिल को पास करवा कर नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार ने कई महिलाओ को अपना हितैषी बना लिया है. इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिमो के घर में पैठ बनानी भी शुरू कर दी है. यानि मुस्लिमो के घरो में अपनी धाक जमाना भी शुरू कर दिया है. जी हां इस बिल के पास होने के बाद मुस्लिम महिलाओ का एक बड़ा तबका लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को समर्थन कर सकता है. हालांकि इस समय सबसे बुरी स्थिति तो कांग्रेस की लग रही है.

वो इसलिए क्यूकि कांग्रेस सरकार न तो इस बिल का खुल कर विरोध कर पा रही है और न ही इसका समर्थन कर पा रही है. जी हां अगर कांग्रेस इस बिल का समर्थन करती है तो इसका पूरा लाभ केवल बीजेपी सरकार को ही होगा. वही अगर कांग्रेस इसका विरोध करती है, तो वह मुस्लिम महिलाओ की नजर में विरोधी बन जाएगी. यही वजह है कि बिल पास होने से पहले ही कांग्रेस सदन से वाक आउट कर गई और इस बात का सबसे बड़ा फायदा बीजेपी पार्टी को ही होगा. यहाँ तक कि अमित शाह ने तो कांग्रेस से बिल का समर्थन न करने के लिए माफ़ी मांगने के लिए भी कह दिया है.

वैसे इस खबर को पढ़ने के बाद आप इतना तो समझ गए होंगे कि आखिर किस तरह से अपने सियासी मामले में नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फंसा लिया है.

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment