स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारतBreaking News health Humor News Trending हिन्दी लेख 

गुजरात बना स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के सबसे ज्यादा लाभार्थी वाला राज्य

दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत कि सबसे ज्यादा लाभार्थी गुजरात के अस्पताल में देखने को मिल रहे हैं । केंद्र सरकार की अब तक की सबसे लाभान्वित योजना के तहत तकरीबन 29 राज्यों में लोगों को सालाना ₹500000 का बीमा केंद्र सरकार के द्वारा प्रदान किया जा रहा है ।

गुजरात में सबसे अधिक लाभार्थी

स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के सबसे ज्यादा लाभार्थी गुजरात राज्य में देखने को मिल रहे हैं इसके पश्चात छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्य में शामिल है । गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को की गई थी और उसके बाद से  3 जनवरी 2019 तक गुजरात में तकरीबन 1.47 लाख   लाभार्थी अस्पताल में इस योजना के तहत भर्ती हो चुके हैं । जिनके इलाज में सरकार तकरीबन 140 करोड रुपए खर्च कर चुकी है ।

छत्तीसगढ़ भी पीछे नहीं

स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का लाभ लेने में छत्तीसगढ़ राज्य में पीछे नहीं है । छत्तीसगढ़ में तकरीबन 1.27 लाख लाभार्थियों को अब तक इस योजना के तहत लाभ मिल चुका है । जिसमें केंद्र सरकार ने इलाज के लिए उन पर ₹800000000 खर्च कर दिया है । गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू होने के पश्चात अब तक तकरीबन 700000 से भी ऊपर लाभार्थियों को अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं और उनके इलाज के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर तकरीबन 700 करोड़ों रुपए खर्च किए हैं ।  स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस योजना को लेकर हरियाणा , उत्तर प्रदेश , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में मंद गति देखने को मिल रही है लेकिन धीरे-धीरे यह गति बढ़ रही है ।

राष्ट्रीय राजधानी हुई आपसी सहमति का शिकार

राष्ट्रीय राजधानी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत में अभी पीछे है । केंद्र और राज्य के बीच आपसी सहमति न बन पाने के कारण ही अब तक केवल 13 निजी अस्पताल ही इस योजना के तहत जुड़ सके हैं । गौरतलब है कि अगले माह में होने वाली बैठक के बाद आयुष्मान भारत के द्वारा तकरीबन 15 सौ से अधिक बीमारियों की पैकेज कीमत में भी वृद्धि की जा सकती है ।

स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत  विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है जो कि भारत के तकरीबन 29 राज्यों में रोगियों को उनके उपचार के लिए एक बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है ।

 

 

 

भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

 

Summary
गुजरात बना स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के सबसे ज्यादा लाभार्थी  वाला राज्य
Article Name
गुजरात बना स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के सबसे ज्यादा लाभार्थी वाला राज्य
Description
स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के सबसे ज्यादा लाभार्थी गुजरात राज्य में देखने को मिल रहे हैं इसके पश्चात छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्य में शामिल है ।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment