अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटBreaking News Featured Article News Sports 

दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

विश्व कप के बाद जैसे क्रिकेट में दिग्गजों के सन्यास लेने का दौर चल पड़ा हो। विश्व कप 2019 समाप्त होने के बाद क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। अब उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के तेजतर्रार बैट्समैन माने जाने वाले हाशिम अमला ने भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। कुछ दिनों पहले ही दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने यह कहा था कि वह आगे भी वनडे और T20 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया सन्यास

हाशिम अमला के सन्यास की घोषणा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर किया हालांकि वह अभी घरेलू टूर्नामेंट खेलते रहेंगे। हाशिम अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उनका उच्चतम स्कोर 314 रन नाबाद है। उन्होंने टेस्ट में कुल 9282 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से उन्होंने 181 वनडे मैच खेले हैं। वनडे मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 रन है। वनडे मैचों में उन्होंने कुल 8113 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से उन्होंने 44 T20 मैच भी खेले हैं। T20 मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन नाबाद है। टी-20 मैचों में उन्होंने कुल 1277 रन बनाए हैं।

हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2004 में कोलकाता में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। अपना आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने इसी साल फरवरी में पोर्ट एलिजाबेथ में खेला था। 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में उन्होंने वनडे मैच में पदार्पण किया था। इस साल जनवरी में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। हाशिम अमला के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट कमजोर पड़ सकता है।

Summary
दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Article Name
दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Description
दक्षिण अफ्रीका के मजबूत बल्लेबाज माने जाने वाले हाशिम अमला ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अचानक सन्यास की घोषणा कर दी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment