GST काउंसिल ने 174 वस्तुओं पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया
जीएसटी काउंसिल की बैठक में शुक्रवार को सरकार ने बड़ा फैसला किया. जीएसटी की दरों में बदलाव करके सरकार कारोबारी और ग्राहक दोनों को राहत देने के लिए रोजमर्रा इस्तेमाल के कई प्रोडक्ट सस्ते किए है. नए फैसले के मुताबिक 150 से ज्यादा वस्तुओं पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई. इसका मतलब है कि अब सिर्फ 50 वस्तुएं ही जीएसटी के 28 प्रतिशत के दायरे में होंगी. जीएसटी की दर कम किए जाने से अब 174 चीजें सस्ती हो जाएंगी. जिनमें चॉकलेट, कपड़े धोने का साबुन और बेकिंग पाउडर शामिल है.

