नवरात्र में भव्य सजावट के साथ विदेशी फूलों से महकेगा माता का भवन, पढ़िये खबर
आने वाले 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे पवित्र शारदीय नवरात्र पर पवित्र स्वर्ण युक्त प्राचीन गुफा के परिसर के साथ ही कृत्रिम गुफाओं व परिसर को देशी-विदेशी, फल-फूलों से भव्य रूप में सजाया जाएगा। यही नहीं, भवन प्रांगण में जगह-जगह विशाल स्वागत द्वार भी बनाए जाएंंगे।
द्वारों पर सुसज्जत की जाएंगी देवी-देवताओं की मूर्ति

इन जगहों से आएंगे फल और फूल
यहां स्थापिक किया जाएगा विशेष काउंटर
इस पावन पर्व पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एस.एम.वी.डी.एस.बी.) ने जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के साथ प्रवेश द्वार लखनपुर पर विशेष काऊंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। जो प्रथम नवरात्र से एक दिन पहले यह काऊंटर स्थापित कर दिया जाएगा।

यात्रा मार्ग पर शुरू होंगी ये चीजे
जानकारी के अनुसार बोर्ड ने इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सुविधा भी शुरू की जाएगी और यात्रा मार्ग पर सभी आऊटलैट्स भी शुरू कर दिए जाएंगे।

