आज के गोडसेNews 

गांधी को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं आज के गोडसे : असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा और संगठन के हमेशा खिलाफ रहे हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह आर एस एस की आलोचना करने से नहीं चूकते। यही कारण है कि वह बीजेपी से भी कभी राय मशवरा करना स्वीकार नहीं करते क्योंकि बीजेपी को आर एस एस का ही एक भाग माना जाता है।

हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से उन्होंने आर एस एस पर हमला करते हुए कहा कि आज के गोडसे महात्मा गांधी की विचारधारा को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। हम सबको मिलकर महात्मा गांधी और उनकी विचारधारा को बचाना होगा।

देश के लिए खतरा हैं आज के गोडसे

असदुद्दीन ओवैसी

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो लोग गांधी को मानने वाले हैं। मैं उनसे यह कहना चाहता हूं कि कृपया अपने देश को बचा लीजिए। यह गांधी के अहिंसा को समझने का समय है। आज हर दिन लोग मारे जा रहे हैं। महात्मा गांधी को किसानों की चिंता थी। मगर किसान दिन प्रतिदिन आत्महत्या करता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गोडसे ने तीन गोलियां मारकर महात्मा गांधी की हत्या की थी। वर्तमान समय में देश में शासन करने वाले लोग नाथूराम गोडसे को मानते हैं। उनके ऊपर महात्मा गांधी का चोला चढ़ा हुआ है परंतु वह अंदर से गोडसे हैं।

जल्द होने वाले हैं महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तिथियों की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लग गई हैं। बीजेपी शिवसेना एक बार फिर से गठबंधन के रूप में सामने आएंगी। हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
गांधी को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं आज के गोडसे : असदुद्दीन ओवैसी
Article Name
गांधी को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं आज के गोडसे : असदुद्दीन ओवैसी
Description
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज के गोडसे महात्मा गांधी के विचारों को खत्म करना चाहते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment