ईश्वर आपके साथ हैFeatured Article Interesting mythology Opinion हिन्दी लेख 

अगर ईश्वर आपके साथ है, तो आपको जीवन में जरूर मिलेंगे ये खास संकेत

कहते है कि भगवान् अपने भक्तो को केवल उतनी ही तकलीफ देते है जितनी कि वो सहन कर सकते है। जी हां इसमें कोई शक नहीं कि ईश्वर अपने भक्तो से बेहद प्रेम करते है। हालांकि ईश्वर आपके साथ है या नहीं ये जानने के लिए तो आपको उनके कुछ खास संकेतो को समझना पड़ेगा। कुछ ऐसे संकेत जो भगवान् अपने तरीके से अपने भक्तो को देते है। अब ये तो भक्तो पर निर्भर करता है कि वह अपने ईश्वर के संकेत समझ पाते है या नहीं। वैसे हम आपको बता दे कि अगर आपको जीवन में कभी भी ये खास संकेत मिलने लगे तो समझ लीजिये कि भगवान् आपके साथ है। सबसे पहले तो अगर आप किसी काम को करने के बारे में सोच रहे हो और वह काम बड़ी आसानी से हो जाएं तो ये ईश्वर का ही संकेत है।

ईश्वर आपके साथ है

ईश्वर आपके साथ है..

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अगर आप किसी मुश्किल काम को भी आसानी से कर लेते है। तो समझ लीजिये कि आपके ऊपर ईश्वर की ही असीम कृपा है और वह आपके साथ है। ऐसे में आपको भगवान् का धन्यवाद जरूर करना चाहिए। इसके इलावा अगर आप कभी कोई अच्छा सपना देखते है और आपका वह सपना सच हो जाएँ। तो समझ लीजिये कि ईश्वर आप पर मेहरबान है। वो कहते है न कि भाग्य और खूबसूरत सपने हर किसी का साथ नहीं देते। इसलिए अगर आपका कोई न मुमकिन सपना सच हो जाएँ तो समझ लीजिये कि भगवान् आपकी मदद खुद कर रहे है।

इसके साथ ही अगर आपको सपने में ईश्वर की छाया दिखाई दे या किसी मंदिर के दर्शन हो जाएँ तो यह भी भगवान् का एक खास संकेत है। जी हां इस सपने को देखने का मतलब ये है कि भगवान् आपके साथ है और आपको अपना आशीर्वाद दे रहे है। वैसे भी सपने में भगवान् जी का दिखना काफी शुभ माना जाता है। अब यूँ तो इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो इन बातों पर यकीन नहीं करते। मगर वो कहते है न कि जीवन में कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। अब जीवन का सारा चक्र तो भगवान् के हाथो में ही है। ऐसे में अगर खुद वही भगवान् आपके साथ हो जाएँ तो आपका जीवन संवरना तय है।

इसलिए अगर आपको ये खास संकेत मिले तो समझ लीजिये कि ईश्वर आपके साथ है और आपको दुआएं दे रहे है।

धर्म और जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
अगर ईश्वर आपके साथ है, तो आपको जीवन में जरूर मिलेंगे ये खास संकेत    India Alive
Article Name
अगर ईश्वर आपके साथ है, तो आपको जीवन में जरूर मिलेंगे ये खास संकेत India Alive
Description
हालांकि ईश्वर आपके साथ है या नहीं ये जानने के लिए तो आपको उनके कुछ खास संकेतो को समझना पड़ेगा। कुछ ऐसे संकेत जो भगवान् अपने तरीके से अपने भक्तो को देते है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment