कुछ अनकहे सवालोंFeatured Article Interesting Opinion हिन्दी लेख 

ये है कुछ अनकहे सवालों का पिटारा, जिसका जवाब हर लड़की ढूंढ रही है

गौरतलब है कि आज हम आपके सामने कुछ अनकहे सवालों का पिटारा खोलने वाले है. जी हां कुछ ऐसे सवाल जो यक़ीनन आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे. वैसे आपने अक्सर सुना और पढ़ा होगा कि दान देना वास्तव में काफी पुण्य का काम है और लड़कियों का कन्यादान करना तो सबसे बड़ा पुण्य होता है. हालांकि यहाँ कन्यादान का मतलब ये है कि लड़की को दान में दे देना. मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर कन्यादान करने से पुण्य मिलता है तो पुत्रदान करने से पुण्य क्यों नहीं मिलता. शायद इसलिए क्यूकि अगर पुत्रदान करने का रिवाज बन गया तो लोगो को अपने लाडले पुत्र दान में देने पड़ेंगे. ये तो केवल कन्यादान की बात थी.

ये है कुछ अनकहे सवालों का पिटारा..

अब अगर हम लड़कियों के साथ हो रहे शोषण पर बात करे तो आज कल आएं दिन लड़कियों का बलात्कार होना बहुत ही आम सी बात है. हालांकि बलात्कारी को पकड़ कर सजा जरूर दी जाती है, लेकिन इससे लड़की की खोयी हुई इज्जत तो वापिस नहीं आ सकती. तो ऐसे में लड़की की खोयी हुई इज्जत वापिस पाने के लिए उसे क्या करना चाहिए, इस सवाल का जवाब आप ही हमें बताईये. वैसे हमारे कुछ अनकहे सवालों का पिटारा यही बंद नहीं होता. जी हां इसके बाद भी हमारे पास कई अनकहे सवाल है. जैसे कि लड़कियों को बचपन से ही यही कहा जाता है कि तुम पराया धन हो और एक दिन अपने घर चली जाओगी.

लोगों की सोच

मगर बड़ी होने के बाद जब लड़की को विदा किया जाता है, तब उसके ससुराल वाले कहते है कि तुम हमारे घर की बहु हो बेटी नहीं और ये तुम्हारा अपना घर नहीं है बल्कि तुम्हारा ससुराल है. ऐसे में यहाँ सोचने वाली बात ये है कि जब लड़की का मायका उसका खुद का घर नहीं और उसका ससुराल भी उसका घर नहीं तो वास्तव में लड़की का अपना घर कौन सा है. क्या आपके पास इस सवाल जवाब है. गौरतलब है कि लड़कियों की शादी जल्दी करवाने की फ़िक्र केवल लड़की के माता पिता को नहीं बल्कि दुनिया भर को होती है.

कुछ अनकहे सवालों

मगर जब लड़की पूरे समाज के सामने किसी लड़के से शादी करने से इंकार कर दे, तो उसके चरित्र पर ऐसे इल्जाम लगाएं जाते है कि जैसे लड़की ने मानो कोई बड़ा गुनाह कर दिया हो. तो क्या शादी से इंकार करने का और लड़कियों को एक नजर देख कर रिजेक्ट करने का हक केवल लड़को का होता है. यूँ तो हम आपको इन सब सवालों का जवाब दे सकते है, लेकिन हम चाहते है कि आप खुद इन सवालों का जवाब ढूंढे और हमें इन सवालों का जवाब दे.

बहरहाल अब हम अपने कुछ अनकहे सवालों का पिटारा यही बंद करते है. वैसे अगर आपको हमारे सवाल अच्छे लगे हो तो हमें अपनी राय और जवाब जरूर दीजियेगा.

जीवन की सच्चाई से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment