अवैध होर्डिंग बन गया 23 वर्षीय युवती की मौत की वजहCrime politics 

अवैध होर्डिंग बन गया 23 वर्षीय युवती की मौत की वजह, तमिलनाडु में हुई घटना

राजनीतिक दलों द्वारा सड़कों पर लगाए गए वैध रूप से होर्डिंगों की संख्या लगातर बढ़ती ही जा रही है. कोर्ट के आदेशों के बावजूद सड़कों पर होर्डिंग लगाना राजनीतिक दलों की दबंगई भरे रवैये को जाहिर करता है. वो बता देना चाहते हैं कि हम नेता हैं, हम जनता की जान लें या बचाएं, ये हमारा काम है. ये कोई पहली घटना नहीं है जब सड़क पर लगे अवैध होर्डिंग किसी की मौत का कारण बनी हो.

तमिलनाडु में भी एक ऐसी ही दर्दनाक घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आयी है, जहाँ रोड पर लगे  अवैध होर्डिंग ने किसी निर्दोष की जान ले ली. स्कूटी से घर जा रही रही 23  वर्षीय सुबाश्री के ऊपर एक होर्डिंग आकर गिरता है और पीछे से आ रहे पानी के टेंकर ने कुचल दिया.  बताया जाता है कि ये होर्डिंग सत्ताधारी पार्टी एआईडीएमके का था. 

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पल्लीकरनई एक युवती को पानी के टेंकर ने कुचल दिया. घटना उस समय हुई जब 23 वर्षीय सुबाश्री अपनी परीक्षा देकर स्कूटी से वापस घर जा रही थी. बताया जा रहा है कि सड़क पर एआईडीएमके का होर्डिंग लगा हुआ था, जो अचानक से युवती के ऊपर आ गिरा. होर्डिंग ऊपर गिरते ही युवती स्कूटी से गिरी और पीछे से आ रहे टेंकर के नीचे आ गयी. युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. युवती क्रोमपेट की रहने वाली थी. 

अवैध होर्डिंग की वजह से युवती की मौत की खबर जल्दी ही सभी जगह फ़ैल गयी. विपक्ष के डीएमके के नेता एमके ेस्टालिन ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा है. स्टालिन ने इस घटना के लिए पुलिस अधिकारीयों की लापरवाही कोईको जिम्मेदार ठहराया है. इसको लेकर ट्विटर पर आज हैजटैग #WhoKilledShubashree भी ट्रेंड कर रहा है.

दिसंबर, 2017 में भी ऐसे ही सड़क पर लगे अवैध होर्डिंग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. मद्रास हाईकोर्ट ने सड़क पर लगाने वाले होर्डिंग पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए आदेश भी पारित कर दिया है. मगर उसके बावजूद भी सड़क पर होर्डिंग लगाने वालों में कोई कमी नहीं आ रही है. इन वैह होर्डिंगों से कभी किसी के मरने की तो कभी किसी के घायल हों की ख़बरें आती रहती हैं.

Related posts

Leave a Comment