आइंस्टीन, न्यूटन और वो
आज कल सोशल मीडिया पर कुछ भी ट्रेंड कर जाता है. जैसे ‘लैंड करा दे’ वाला विडियो या जे.सी.बी. मशीन. पर आज कुछ ख़ास चर्चा में रहे केन्द्रीय रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल. अपने एक बयां की वजह से ट्विटर पर ट्रेंडिंग में नंबर 2 पर रहे. और साथ ही खुद की वजह से आइंस्टीन और न्यूटन को भी भी ट्रेंड करा दिया.
दरअसल देश की लगातार गिर रही मौजूदा आर्थिक विकास दर को देखते हुए भारत पांच लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था कैसे बनेगा, इस सवाल के जवाब में पीयूष जी ने कहा की आप हिसाब किताब में मत पड़िये.
पीयूष गोयल ने कहा, “आप उस हिसाब-किताब में मत पड़िए जो टीवी पर देखते हैं कि 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लिए देश को 12 प्रतिशत की रफ़्तार से बढ़ना होगा. आज यह 6 प्रतिशत की रफ़्तार से बढ़ रही है. ऐसे हिसाब किताब में मत पड़िए. ऐसे गणित से आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज में मदद नहीं मिली. अगर आप बस बने बनाए फ़ार्मूलों और अतीत के ज्ञान से आगे बढ़ते तो मुझे नहीं लगता कि दुनिया में इतनी सारी खोज होती.”

ट्विटर पर ट्रेंड करने की वजह यही बयांन बना, क्यों कि पीयूष जी गुरुत्वाकर्षण की खोज की बात करते हुए ये भूल गये की गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने की थी, आइंस्टीन ने नहीं.
उन्होंने कहा-
India’s decision to become a $5-trillion economy should not be viewed through calculations and maths. Maths— as he put it—did not help Albert Einstein discover gravity.
ट्विटर यूजर बहुत तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं. इस दरमियाँन आइंस्टीन नंबर 1 पर, पीयूष नंबर 2 और न्यूटन नंबर 3 पर दिन भर ट्रेंड करते रहे.



