रोटी पर घी लगाकरFeatured Article health Interesting Opinion हिन्दी लेख 

रोटी पर घी लगाकर खाने से मिलते है इतने सारे फायदे

इसमें कोई शक नहीं कि आमतौर पर ज्यादातर लोग रोटी पर घी लगाकर ही रोटी खाना पसंद करते है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो रोटी पर बिना घी लगाएं ही उसका सेवन करते है। दरअसल कुछ लोगो का मानना है कि घी का सेवन करने से शरीर का मोटापा बढ़ता है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि घी खाने से आपके शरीर को काफी सारे फायदे मिलते है। जी हां अगर आप घी का सही तरीके से सेवन करेंगे तो यक़ीनन इससे आपके शरीर का मोटापा नहीं बढ़ेगा। वैसे भी अगर आप रोटी पर घी लगाकर खाएंगे तो इससे आप काफी चुस्त दरुस्त महसूस करेंगे। तो चलिए अब आपको इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताते है।

रोटी पर घी लगाकर

रोटी पर घी लगाकर..

आपको जान कर हैरानी होगी कि अगर आप रोटी पर घी लगा के खाएंगे तो इससे न केवल आपकी रोटी स्वादिष्ट हो जाएगी, बल्कि इससे आपको पेट दर्द की समस्या भी नहीं होगी। जी हां अगर आप चाहते है कि आपको पेट दर्द की समस्या न हो, तो रोटी खाने से पहले उस पर घी जरूर लगाएं। इसके इलावा इससे शरीर को खूब ताकत भी मिलती है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते है, उन्हें रोटी पर घी जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको शारीरिक रूप से काफी ताकत मिलेगी और आप खुद को शारीरिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे।

अब इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में लोग पौष्टिक चीजों का सेवन कम करते है और जंक फ़ूड का सेवन ज्यादा करते है। जिसके कारण आज के समय में लोग बढ़ती उम्र से पहले ही कई बीमारियों का शिकार हो जाते है। अब जाहिर सी बात है कि जंक फ़ूड खाने से हड्डियों को वो मजबूती नहीं मिलती जो घर की रोटी और घी खाने से मिलती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो हर रोज रोटी पर घी लगा के खाने से आपकी हड्डियां खूब मजबूत होती है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इससे बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि केवल एक घी और रोटी में कितने सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते है।

इसलिए अगर हो सके तो रोटी खाने से पहले उस पर घी जरूर लगाएं और फिर रोटी का सेवन करे। इससे आपका स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहेगा।

भोजन और स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
रोटी पर घी लगाकर खाने से मिलते है इतने सारे फायदे   India Alive
Article Name
रोटी पर घी लगाकर खाने से मिलते है इतने सारे फायदे India Alive
Description
इसमें कोई शक नहीं कि आमतौर पर ज्यादातर लोग रोटी पर घी लगाकर ही रोटी खाना पसंद करते है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो रोटी पर बिना घी लगाएं ही उसका सेवन करते है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment