गौतम गंभीर फांसीFeatured Article News politics Trending 

गौतम गंभीर ने इसलिए कहा, लगा लूंगा फांसी

मशहूर क्रिकेटर और मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर राजनीति के मैदान में छक्के चौके लगाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन उन पर आम आदमी पार्टी की आतिशी ने एक कथित आरोप लगाया है, और अब इस मामले में गौतम गंभीर ने अपना पक्ष सबके सामने रखते हुए कहा है कि यदि इस मामले में मैं गलत साबित होता हूं तो फांसी लगा लूंगा। तो चलिए जानते हैं इस पूरे मामले को जिसमें गौतम गंभीर ने फांसी लगाने की बात की और उन पर कौन सा इल्जाम लगाया गया है जिसमें सही साबित होने पर वह फांसी लगा लेंगे ?

क्या कहा गौतम गंभीर ने –

गौतम गंभीर ने आज चुनावी सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए लोगों से वोट देने की अपील की साथ ही साथ उन्होंने कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के विचारों को भी जनता के सामने रखा।

 

लेकिन इसी दौरान गौतम गंभीर ने उस मामले पर भी टिप्पणी करना जरूरी समझा जिस मामले में इन दिनों गौतम गंभीर को लगातार आम आदमी पार्टी के द्वारा खेला जा रहा है। जी हां गौतम गंभीर पर आम आदमी पार्टी ने एक कथित आरोप लगाया है जिसके जवाब में गौतम गंभीर ने आज एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि यदि उन पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो वह जनता के बीच जाकर फांसी लगा लेंगे।

 

जम्मू की रैली में गौतम गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के ऊपर जमकर बोला हमला

जी हां, गौतम गंभीर ने चुनावी सभा के दौरान कहा कि – यदि मुझ पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं , तो मैं जनता के बीच जाकर फांसी लगा लूंगा, नहीं तो अरविंद केजरीवाल राजनीती छोड़ें”

 

जम्मू की रैली में गौतम गंभीर ने महबूबा मुफ्ती के ऊपर जमकर बोला हमला

आपको बता दें कि आप किसी के द्वारा लगाए गए कथित आरोपों को गौतम गंभीर ने खारिज करते हुए एक जनसभा के दौरान इस बात की घोषणा की है कि यदि उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं उनमें कोई भी सच्चाई होती है या फिर वह जरा भी सही साबित होते हैं तो वह जनता के बीच में फांसी लगा लेंगे। फिलहाल इस मामले में जांच के लिए शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है ताकि जल्द से जल्द इस मामले में स्पष्टीकरण किया जा सके।

पूर्व स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर शामिल हुए भाजपा में

Related posts

Leave a Comment