गंभीर और अफरीदीBreaking News Featured Article News politics 

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ट्विटर पर भिड़े गंभीर और अफरीदी

5 अगस्त को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए देश की भौगोलिक स्थिति को ही बदल दिया। केंद्र सरकार ने कल राज्यसभा में राष्ट्रपति की अनुमति के बाद अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से समाप्त कर दिया। हालांकि संविधान से अभी इस अनुच्छेद को खत्म नहीं किया गया है। मगर फिर भी यहां अनुच्छेद संविधान में मौजूद होने के बाद भी प्रभावी नहीं रहेगा। जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद देशभर में चौतरफा इस फैसले की तारीफ हो रही है। मगर पाकिस्तान में उसकी बौखलाहट साफ देखी जा सकती है। इसी कारण कश्मीर पर शाहिद अफरीदी के ट्वीट के बाद ट्विटर पर गंभीर और अफरीदी एक बार फिर से भिड़ गए।

बौखलाए शाहिद अफरीदी ने किया था ट्वीट

जैसे ही भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का विधेयक राज्य सभा में पेश किया। उसके बाद भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोग भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रतिक्रिया देने के बाद पाकिस्तान के पूर्व की तरह शाहिद अफरीदी ने भी इस पर एक ट्वीट किया। उन्होंने इसे कश्मीर के लोगों पर अत्याचार बताया और संयुक्त राष्ट्र को इस पर चुप्पी साधने के कारण भी आड़े हाथों लिया। जब पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस ट्वीट को देखा तो उन्होंने भी शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया।

गंभीर ने दिया तगड़ा जवाब

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि शाहिद अफरीदी एक बार फिर से अकारण ही हाजिर हो गए हैं। उन्हें पहले यह देखना चाहिए कि पीओके में क्या हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि परेशान मत हो बेटा जल्दी ही हम पीओके के मसले को सुलझाएंगे। गंभीर और अफरीदी के बीच यह तनातनी आज की नहीं है। बल्कि जब दोनों क्रिकेट खेला करते थे तब भी मैदान पर अक्सर दोनों बैठ जाया करते थे।

Summary
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ट्विटर पर भिड़े गंभीर और अफरीदी
Article Name
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ट्विटर पर भिड़े गंभीर और अफरीदी
Description
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद एक बार फिर से गौतम गंभीर और अफरीदी टि्वटर पर भिड़ गए हैं। गंभीर ने अफरीदी को करारा जवाब दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment