पूर्व रक्षामंत्री का निधनFeatured Article health News politics Security Trending हिन्दी लेख 

पूर्व रक्षामंत्री का निधन हुआ, स्वाइन फ्लू से ग्रस्त थे जॉर्ज फर्नांडिस

अगर हम राजनीतिक गलियारों की बात करे तो ऐसा लग रहा है कि आज कल राजनेताओ का समय कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है। जी हां जहाँ एक तरफ बीजेपी के कई नेता आज कल बीमार चल रहे है। वही दूसरी तरफ अब भारत के पूर्व रक्षामंत्री का निधन हो चुका है। गौरतलब है कि समता पार्टी के संस्थापक और देश के रक्षामंत्री रह चुके जॉर्ज फर्नांडिस का आज सुबह ही सात बजे निधन हो चुका है। जी हां जॉर्ज साहब के निधन को लेकर न केवल पीएम मोदी ने बल्कि राहुल गाँधी से लेकर नितीश कुमार तक कई नेताओ ने शोक व्यक्त किया है। हालांकि जॉर्ज साहब की उम्र तो 88 साल थी, लेकिन उनका इस तरह से अचानक निधन हो जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। बहरहाल पूर्व रक्षामंत्री का निधन होना सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए ही एक बड़ा सदमा है।

पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का हुआ निधन..

वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि पूर्व रक्षामंत्री पिछले काफी समय से स्वाइन फ्लू से पीड़ित चल रहे थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह काफी लम्बे समय से ही बीमार चल रहे थे। ऐसे में वह इस बीमारी से जीत नहीं पाएं और हम सब को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। गौरतलब है कि जॉर्ज साहब सार्वजनिक जीवन से दूर ही रहते थे। बता दे कि जब जॉर्ज साहब का निधन हुआ तब वह दिल्ली में थे। जी हां उन्होंने दिल्ली में ही अपनी अंतिम साँस ली। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि पूर्व रक्षामंत्री का हमारे देश की राजनीती में काफी ऐताहासिक योगदान रहा है। शायद यही वजह है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को उनके जाने का बेहद अफ़सोस है।

बहरहाल जॉर्ज साहब ने रक्षा क्षेत्र के मुद्दे को लेकर कई बड़े फैसले तो किए ही थे। मगर इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी के दौरान अपनी आवाज भी उठाई थी। जी हां जॉर्ज साहब ने राजनीती के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ कर सब का नेतृत्व किया है। इसलिए हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् इस महान शख्स की आत्मा को शांति प्रदान करे। वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जॉर्ज साहब साल 1974 में ऑल इंडिया रेलवे मैन फेडरेशन के प्रमुख थे। इस दौरान उन्होंने ऐताहासिक रेलवे स्ट्राइक की थी। जिससे सरकार काफी परेशान भी हुई थी।

बहरहाल हम तो यही कहेंगे पूर्व रक्षामंत्री का निधन होने पर केवल राजनेता ही नहीं बल्कि देश के बहुत से लोग भी दुखी है।

देश और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
पूर्व रक्षामंत्री का निधन हुआ, स्वाइन फ्लू से ग्रस्त थे जॉर्ज फर्नांडिस - India Alive
Article Name
पूर्व रक्षामंत्री का निधन हुआ, स्वाइन फ्लू से ग्रस्त थे जॉर्ज फर्नांडिस - India Alive
Description
भारत के पूर्व रक्षामंत्री का निधन हो चुका है। गौरतलब है कि समता पार्टी के संस्थापक और देश के रक्षामंत्री रह चुके जॉर्ज फर्नांडिस का आज सुबह ही सात बजे निधन
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment