मर्दानी 2 फर्स्ट लुकEntertainment Featured Article News Trending 

मर्दानी 2 का फर्स्ट लुक रिलीज़

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। मर्दानी 2 का फर्स्ट लुक देखने के बाद हर कोई रानी मुखर्जी की मर्दानी लुक को याद कर रहा है,  क्योंकि मर्दानी 2 का फर्स्ट लुक में जिस तरीके से रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं, उस हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार दिख रही है।

इस फिल्म में होगी नई भूमिका –

मर्दानी 2 का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद यह कहा जा रहा है कि मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी का एक नया अवतार देखने को मिलेगा9 क्योंकि इससे पहले 2014 में आई रानी मुखर्जी की मर्दानी में रानी मुखर्जी ने बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। वहीं इस फिल्म की स्टोरी ने सभी का दिल जीत लिया था। रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में शिवानी का किरदार निभाया था, जो एक पुलिस सुपरिटेंडेंट थी। वहीं वह इस फिल्म में 21 वर्षीय विलन से क्राइम के खिलाफ लड़ती हुई नजर आईं थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया था कि उन्हें मर्दानी फिल्म बहुत पसंद है और वह उनके दिल के करीब है।
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी फिल्म के बारे में तो आप सभी लोगों ने सुना होगा, क्योंकि जब मर्दानी का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था तो उस समय भी फिल्मी दुनिया में ख़बरें बड़ी तेजी से छाई हुईं थीं कि रानी मुखर्जी का दमदार लुक इस फिल्म के माध्यम से देखने को मिलेगा। वहीं अब फिल्म का लुक, देखने के बाद हर किसी को फिल्म का इंतजार रहेगा।
आपको बता दें कि फिल्मी दुनिया में जब मर्दानी फिल्म रिलीज हुई थी, उस समय महिलाओं पुलिसकर्मियों की जो ताकत फिल्म के माध्यम से देखी गई थी। उसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। वहीं फिल्मों की जबर्दस्त सफलता को देखते हुए इस बार भी कुछ ऐसा ही तड़का फिल्म के माध्यम से परोसा जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment